ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

पीडीएस चावल से भरा वाहन पकड़ा, चालक व मालिक से होगी पूछताछ

देवास। जिले की खातेगांव थाना पुलिस ने चावल से भरा वाहन पकड़ा। इसे जब्त कर थाने लाए। आशंका जताई जा रही है कि वाहन में पीडीएस (शासकीय) का चावल भरा हुआ था।

जानकारी के मुताबिक शनिवार रात करीब 10 बजे एसडीएम प्रवीण प्रजापति को नगर के लोगों ने फोन पर सूचना दी कि वार्ड-9 खेड़ीपुरा से गरीबों को बांटने के लिए सोसायटी में भेजा गया पीडीएस चावल अवैध रूप बेचने के लिए लोडिंग वाहन में भरकर भेजा जा रहा है। इस पर एसडीएम ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस मौके पर पहुंची और चावल से भरा लोडिंग वाहन पकड़कर थाने ले गई। वाहन में लगभग 40 क्विंटल (करीब 74 कट्टी) चावल था। पूछताछ में वाहन चालक ने बताया कि मैं तो किराए पर वाहन चलाता हूं। मुझे एक हजार रुपये किराया मिला है।

एसडीएम प्रवीण प्रजापति ने खाद्य विभाग अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा को मामले की जांच के लिए नियुक्त किया। इस संबंध में धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि पंचनामा बनाकर चावल से भरा ट्रक थाने में खड़ा किया है। रविवार अवकाश होने की वजह से सोमवार इस मामले की विस्तृत जांच-पड़ताल कर ये पता लगाया जाएगा कि ये चावल कहां से ट्रक में भरा गया, किसके कहने पर भरा गया और कहां ले जाया जा रहा था। इस संबंध में वाहन चालक व मालिक से पूछताछ की जाएगी।

Related Articles

Back to top button