ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
टेक्नोलॉजी

Reliance JioBook लैपटॉप भारत में लॉन्च

भारतीय टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो की ओर से सस्ता लैपटॉप लॉन्च करने के संकेत साल 2021 की शुरुआत से मिल रहे थे और अब कंपनी ने इसे लॉन्च कर दिया है। अफॉर्डेबल लैपटॉप Reliance JioBook को बेहद कम कीमत पर उतारा गया है,जिससे ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को इसका फायदा मिल सके।

जियोबुक लैपटॉप बिक्री के लिए गवर्मेंट ई-मार्केटप्लेस पर लिस्ट हो गया है। इस डिवाइस को उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है,जो लिमिटेड बजट में लैपटॉप खरीदना चाहते हैं। बीते दिनों रिपोर्ट्स में सामने आया था कि कंपनी इसे मार्केट में सभी के लिए इस साल के आखिर तक उतार सकता है और इसे जियोफोन की तरह लोकप्रिय बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

जियोबुक को प्लास्टिक बॉडी में लॉन्च किया गया है और इसमें बैक पैनल के अलावा कीबोर्ड पर जियो की ब्रैंडिंग दी गई है। साथ ही इसमें इन-बिल्ट 4G LTE सपोर्ट मिल सकता है। डिवाइस में 11.5 इंच का TN डिस्प्ले 1366×768 HD रेजॉल्यूशन के साथ मिलता है। यह लैपटॉप क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पावर्ड है और इसमें Adreno 610GPU गया है। इसमें 2GB LPDDR4X रैम दी गई है और 32GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलता है।

डिवाइस में डुअल स्पीकर सेटअप के अलावा डु्अल माइक्रोफोन्स और हेडसेट के लिए टू-इन-वन कॉम्बो पोर्ट दिया गया है। इसमें एक USB 2.0 पोर्ट, एक USB 3.0 पोर्ट और एक HDMI पोर्ट मिलता है। इसमें WiFi 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी के अलावा माइक्रोSD कार्ड सपोर्ट मिलता है। यह लैपटॉप JioOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Related Articles

Back to top button