ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

‘भाजपा की आंधी में कांग्रेस का तंबू उखड़ जाएगा’, शाजापुर रैली में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि चुनाव के समय झूठे वादे करनी वाली कांग्रेस मध्यप्रदेश के लोगों से नफरत करती है और इसीलिए पार्टी ने सत्ता में आते ही यहां गरीब कल्याण की सभी योजनाओं पर ताला लगा दिया। मोदी मध्यप्रदेश के शाजापुर में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

‘भाजपा की आंधी में कांग्रेस का तंबू उखड़ जाएगा’
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार प्रदेश के चुनाव में भाजपा की जीत का नया रिकॉर्ड बन रहा है। यहां के लोगों के बीच भाजपा पर अछ्वुत भरोसा दिख रहा है। दिल्ली में बैठ कर चुनावों का हिसाब किताब लगाने वाले इसका आंकलन नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की ऐसी आंधी चली है कि कांग्रेस का तंबू उखड़ जाएगा। सबसे बड़ी बात ये है कि भाजपा की जीत की जिम्मेदारी माताओं और बहनों ने ली है।

पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव के समय झूठे वादे करनी वाली कांग्रेस प्रदेश के लोगों से नफरत करती है। जैसे ही मौका मिला, गरीब कल्याण की योजनाओं को ताला लगा दिया। कांग्रेस की सरकार के समय केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना शुरु की, लेकिन बार-बार कहने के बाद भी तत्कालीन राज्य सरकार ने लाभार्थी किसानों की जानकारी केंद्र का नहीं दी। उन्होंने किसानों से दुश्मनी निकाली। कांग्रेस नौजवानों, किसानों और महिलाओं की दुश्मन है। कांग्रेस के पंजे से लोगों को बचाना भाजपा अपना दायित्व समझती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बहुत जरूरी है। कांग्रेस निवेशकों को भगाती है। भ्रष्टाचारी है और एक परिवार के लिए ही काम करती है। उसे जनता से कोई मतलब नहीं। जहां जहां कांग्रेस आई, तबाही लाई।

कांग्रेस की सोच ने देश को तबाह कर दिया
भाजपा ने बड़ी मुश्किल से प्रदेश को गहरे कुएं से निकाला है। प्रदेश को प्यार करने वाले उसे फिर से बीमारू बनाने वाला काम नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा ने हिंदी में मेडिकल और इंजीनियर की पढ़ाई की सुविधा दी। कांग्रेस इसका भी विरोध कर रही है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि कांग्रेस के एक महाज्ञानी नेता इन दिनों मध्यप्रदेश में आ रहे हैं और वे कह रहे हैं कि आपको अपनी भाषा सीखने की जरूरत नहीं है। इसी सोच ने देश को तबाह कर दिया। प्रधानमंत्री ने अपनी बात के समर्थन में वहां मौजूद लोगों से पूछा कि कितने लोगों की पढ़ाई अंग्रेजी में हुई है। इस पर चुनिंदा लोगों के हाथ उठाने को लेकर मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने 50 साल के शासन में लोगों को पहले तो अंग्रेजी पढ़ाई नहीं और फिर ज्यादातर उच्च शिक्षा अंग्रेजी में कर दीं।

कांग्रेस घोटालों, भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद में व्यस्त
ऐसे में गरीब मां की बेटियां अंग्रेजी नहीं पढ़ पाई, इसलिए डॉक्टर-इंजीनियर नहीं बन पाईं, इसीलिए भाजपा ने तय किया कि गांव का बच्चा भी अंग्रेजी आए या नहीं, डॉक्टर इंजीनियर बनेगा और देश की सेवा करेगा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस का एक ही एजेंडा है, लूट, भ्रष्टाचार, जनता पर अत्याचार और बार बार झूठ। पार्टी के पास जनता को देने के लिए विरोध, निराशा और नकारात्मकता ही है। उन्होंने इसके साथ ही राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को बहुत सावधान रहना होगा। पहली बार के मतदाताओं को कांग्रेस के समय का इतिहास पता होना जरूरी है। जब पार्टी के पास काम करने का मौका था, तो वे घोटालों, भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद में व्यस्त थे।

Related Articles

Back to top button