ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

कांग्रेस ने हमेशा गरीब और सर्वहारा वर्ग की चिंता की : सुनील शर्मा

ग्वालियर: कांग्रेस का हाथ गरीबों के साथ कांग्रेस ने हमेशा गरीब और बेसहारा लोगों की मदद की है। ये बात शनिवार को ग्वालियर विधानसभा 15 के कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा ने चुनावी जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं से कही। जनसंपर्क के दौरान सुनील शर्मा वार्ड 31 और 13 के गणपति बिहार साकेत नगर आर पी कॉलोनी तानसेन नगर क्षेत्र के नागरिकों से मिले मतदाताओं से 17 नवंबर को होने वाले चुनाव में उन्होंने कांग्रेस को वोट करने की बात कही।

सुनील शर्मा ने नागरिकों से कहा कि आपका एक वोट प्रदेश और ग्वालियर विधानसभा की तकदीर और तस्वीर बदल सकता है। इसी दौरान भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य संतोष यादव,जिला मीडिया प्रभारी रामेश्वर प्रजापति और युवा मोर्चा मंडल मंत्री अचल सिंह राठौर ने कांग्रेस की सदस्यता ली और सुनील शर्मा को जितने का संकल्प लिया। इस मौके पर सुनील शर्मा ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से विकास के नाम खोखले वादे किए गए लेकिन अब जनता झूठी भाजपा का असली चेहरा पहचान चुकी है। इसीलिए अब पूरी तरह से प्रदेश को भाजपा मुक्त करने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button