ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

दुकान में आग लगने से एक युवती जिंदा जली, तीन लोग झुलस गए

बालाघाट,खैरलांजी। खैरलांजी थाना अंतर्गत ग्राम भौरगढ़ में दीपोत्सव त्योहार की खुशियां एक परिवार में उस समय गम के माहौल में परिवर्तित हो गई, जब दुकान में आग लगने से एक युवती जिंदा जल गई और तीन लोग झुलस गए। आगजनी की घटना रविवार देर शाम की है। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव बरामद किया। सोमवार को शव का पंचनामा कार्रवाई पूरी की। शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप मर्ग कायम किया है।

ऐसे लगी आग

जानकारी के अनुसार, ग्राम भौरगढ़ में मेन रोड किनारे शिक्षक विजय साठवने के यहां पर साठवने स्टेशनरी एंड जनरल स्टोर्स की दुकान है। रविवार को लक्ष्मी पूजन होने के चलते विजय साठवने की भांजी प्रांजल पिता तुलाराम वाघमारे 20 वर्ष, किशोर साठवने, प्रतीक साठवने, विजय साठवने सहित परिवार के सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना के दौरान दीपक जलाकर दुकान में जगह-जगह रखे हुए थे। इसी दौरान सबसे पहले दीपक से पर्दे में आग लगी और यह आग दुकान में रखे हुए पेट्रोल की बोतलों में लगने से भयानक रूप ले लिया। तभी पास में रखे फ्रीज में आग लगने से विस्फोट हो गया। इससे नीचे की आग ऊपर वाले कमरे में लग गई। वहां पर प्रांजल वाघमारे, विजय साठवने, किशोर साठवने, प्रतीक साठवने मौजूद थे। आग लगने पर तीनों बाहर आ गए जिनके हाथ पैर झुलसे है, लेकिन प्रांजल वाघमारे नहीं निकल सकी। जिसकी किचन वाले कमरे में ही मौके पर जलने से मौत हो गई। वारासिवनी से दो दमकल वाहन आए थे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

इनका कहना

ग्राम भौरगढ़ में लक्ष्मी पूजन त्योहार के चलते एक दुकान में पूजा अर्चना के बाद दीपक जलाए थे। जिसकी आग पहले पर्दे में लगी और यह आग फ्रीज में लगने से विस्फोट गया। इससे आग अधिक भड़कने से ऊपर वाले कमरे में भी आग गई थी। किचन वाले कमरे में चार लोग थे। जिसमें से तीन लोग तो निकल गए, एक युवती नहीं निकल सकी। जिसकी जलने से मौके पर मौत हो गई। तीन लोग के हाथ पैर भी झुलसे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया गया है।

उमेश दियेवार, एएसआइ खैरलांजी।

Related Articles

Back to top button