ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

79 की जांच में 27 डेंगू पाजिटिव निकले, ग्वालियर के 15 मरीज

ग्वालियर । गजराराजा मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलाजी विभाग में शुक्रवार को डेंगू के 79 संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच की गई। इनमें से 27 मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें 15 मरीज ग्वालियर के और 12 दूसरे जिलों के हैं। ग्वालियर के पाजिटिव मरीजों में बच्चों की संख्या 11 है। डेंगू से पीड़ित बच्चों की उम्र 5 माह से लेकर 15 वर्ष है। जिले में अब तक डेंगू के 868 मरीज मिल चुके हैं।

जिला मलेरिया अधिकारी डा. विनोद कुमार दोनेरिया ने बताया कि शुक्रवार को डेंगू पीड़ित मिले मरीजों के घर लार्वा सर्वे के लिए टीम को भेजा जाएगा। इसके साथ ही शुक्रवार को 2 हजार 231 घरों का सर्वे किया गया। 13 हजार 532 कंटेनर चेक किए गए जिनमें 103 घरों और 117 कंटेनर में लार्वा मिला। लार्वा दवा डालकर एवं कंटेनर खाली कराकर नष्ट कराया गया।

नगर निगम टीम ने प्रभावित क्षेत्रों में की फागिंग

डेंगू प्रभावितों क्षेत्र में नगर निगम टीम ने फागिंग व मलेरिया विभाग ने स्प्रे किया। इसके साथ ही मलेरिया टीम आमजन को डेंगू से बचाव के लिए समझाइश दे रही हैं। लोगों को अपने घर व आसपास किसी भी बर्तन में पानी एकत्रित न होने देने, टंकी व अन्य बर्तनों को ढंककर रखने, कबाड़ सामान, गमले, कूलर, पाइप, टायर में भरे पानी को खाली करने की सलाह भी दी जा रही है। बीमारियों की रोकथाम के लिए किया दवा का छिड़काव मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए निगम द्वारा लगातार कालोनियों, मोहल्ले व घर-घर जाकर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव व फागिंग आदि कार्य किए जा रहे हैं। जहां भी डेंगू लार्वा पाया जा रहा है, उस संबंधित पर जुर्माने की कार्यवाही भी की जा रही है व उनको डेंगू-मलेरिया से बचने के उपाय भी निगम अमले द्वारा बताए जा रहे हैं। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डा. वैभव श्रीवास्तव व अनुज शर्मा ने बताया कि नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह के निर्देश पर शहर के सभी वार्ड की गलियों व मोहल्ला में निरंतर साफ-सफाई व फागिंग का कार्य कराया जा रहा है। शुक्रवार को काल्पी ब्रज कालोनी, आदित्यपुरम, मउ जमाहर, मैथाना, मोहनपुर, विक्रमपुर, पुरानी छावनी, ट्रांसपोर्ट नगर, गिरगावं, अजयपुर, शिंदे की छावनी, गेंडे वाली सडक, चिक संतर, भीम नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में फागिंग कार्य किया गया।

Related Articles

Back to top button