ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

पार्टी से लौट रही युवती को बाइक सवार बदमाशों ने दो थानों के बीच लूटा

इंदौर। बाइक सवार बदमाशों ने रात तीन बजे एक युवती को लूट लिया। घटना एलआइजी और विजय नगर थाने के बीच हुई। वह दोस्तों का इंतजार कर रही थी, इसी दौरान बदमाशों ने झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीन लिया। विजय नगर थाना पुलिस को सीसीटीवी फुटेज तो मिले हैं, लेकिन आरोपित अभी तक फरार हैं।

आदर्श कालोनी सूकीसिम नियालामाखेड़ा शामपुर भोपाल निवासी 25 वर्षीय फरियादी नौशिन अली बहादुर इवेंट्स संबंधित काम करती है। वह एसबीएल होटल में ठहरी हुई थी। बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात करीब 3 बजे एक फेयरवेल पार्टी से होटल की तरफ जा रही थी। नौशिन मालवीय नगर चौराहे पर रुकी थी। वह अपने दोस्तों के आने का इंतजार कर रही थी। अचानक बाइक सवार तीन बदमाश आए और नौशिन का मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।

पुलिस बल तैनात था, फिर भी हो गई लूट

नाइट कल्चर के कारण जोन-2 के एडिशनल डीसीपी ने क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया था। एलआइजी और विजय नगर चौराहा पर पुलिस बल तैनात था। इसके बाद भी दोनों थानों के मध्य लूट की वारदात कर अपराधी फरार हो गए।

आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद लिखी लूट की रिपोर्ट

विजय नगर पुलिस ने गुरुवार रात पिपरिया रोड़ जबलपुर निवासी श्रीकांत वर्मा की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज किया। श्रीकांत को 30 अक्टूबर को बाइक सवार बदमाशों ने स्कीम-54 में लूटा था। इस मामले में पुलिस ने लिखित आवेदन लिया था। तीन दिन पूर्व क्राइम ब्रांच ने एएसआइ की बेटी अंजली को लूटने वालों को पकड़ा था। उन्होंने श्रीकांत से फोन छीनना कबूल लिया। आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद लूट की एफआइआर दर्ज की गई।

झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूटा

उधर राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित अमितेश नगर की सर्विस रोड़ पर इशिता अनिल शाह के साथ लूट की वारदात हो गई। इशिता पैदल जा रही थी। बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसका मंगलसूत्र छीन लिया।

Related Articles

Back to top button