ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

साढ़े छह लाख रुपये का 2788 किलो मावा पकड़ा, किया सील

ग्वालियर, (नप्र)। हाइकोर्ट की फटकार के बाद सतर्क हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मुखबिर तंत्र मजबूत कर दिया है। मंगलवार को फिर मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग चेकपोस्टों पर 2788 किलो मावा पकड़ लिया गया, जिसकी कीमत लगभग साढ़े छह लाख रुपये है।

मोहनपुर चेकपोस्ट पर चैकिंग दौरान मौ तहसील से आ रहे वाहन नं एमपी07 पी 1596 में मावा की 20 डलियां पाई गईं, जिसपर बस ड्राइवर से पूछताछ करने पर उक्त मावा भागचन्द जैन निवासी- अमायन मौ जिला भिंड और सुनील शर्मा निवासी- ग्राम तरोला मौ जिला भिंड का होना बताया। मावा मालिक भागचन्द जैन से मावा की 10 डलियों में दो डलियां खुलवाकर मावा के दो नमूने लेकर शेष मावा को सीज कर जब्त किया। दूसरे मावा मालिक सुनील शर्मा से मावा की 10 कट्टों में से दो नमूने लेकर शेष मावा को जब्त किया। दोनों जब्त मावा का कुल वजन 796 किग्रा और कुल कीमत एक लाख 59 हजार 200 रुपये है। महाराजपुरा पर भिंड से आ रहे बस को रोका और चेकिंग की तो उसमें मावा की 50 डलियां रखी मिलीं। शेष 1992 किग्रा मावा जिसकी कुल कीमत चार लाख 98 हजार रुपये है, को मौके पर सीज कर जब्त किया। उक्त दोनो कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 2788 किग्रा मावा जिसकी संयुक्त कीमत छह लाख 57 हजार 200 रुपये है, को जप्त किया।

लाकडाउन में गुम युवक को पुलिस ने स्वजन से मिलाया

लाकडाउन में गुम मंदबुद्धि युवक को साढ़े तीन साल बाद ग्वालियर पुलिस ने स्वजन से मिला दिया। दो नवंबर को घुसगवां गांव में राजेश कुशवाह के खेत में एक युवक डरा सहमा बैठा था। बेहट थाना प्रभारी सुरेश कुशवाह ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह गोरखपुर के गोरावर गांव का रहने वाला विजय पासवान है। गोरखपुर पुलिस की मदद से स्वजन को बुलाया और उनके सुपुर्द कर दिया।

Related Articles

Back to top button