ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

आज शाम 5 बजे तक जमा करवाए जा सकते हैं नामांकन फार्म

इंदौर। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन फार्म जमा करने का सोमवार 6 नवंबर को अंतिम दिन है। इस दिन दोपहर तीन से शाम पांच बजे के बीच नामांकन फार्म जमा करवाए जा सकते हैं।

मीडिया प्रभारी तनुज दीक्षित के अनुसार, कुल 31 नामांकन फार्म जारी हुए हैं। उम्मीद की जा रही है कि इनमें से कम से कम 25 नामांकन फार्म जमा हो जाएंगे। कुछ प्रत्याशियों ने एक से ज्यादा नामांकन फार्म भी लिए हैं। सात नवंबर को नामांकन फार्म की जांच करने के बाद इसी दिन वैध नामांकन फार्म की सूची जारी कर दी जाएगी।

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव 22 नवंबर को होना है। इस दिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के एक घंटे बाद मतगणना शुरू कर दी जाएगी। देर रात तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

आठ नवंबर को शाम 5 बजे तक नाम वापस लिया जा सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार अध्यक्ष और सचिव पद पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कार्यकारिणी सदस्यों के पांच पदों पर निर्वाचन होना है।

इधर जोर पकड़ने लगी चुनाव की मांग

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के बीच इंदौर अभिभाषक संघ के वार्षिक चुनाव समय पर करवाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। सदस्यों का आरोप है कि श्रय लेने की होड़ में कार्यकारिणी जानबूझकर चुनाव की तारीख की घोषणा नहीं कर रही। इधर संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि विधानसभा चुनाव की वजह से अब तक संघ के चुनाव की तरीख की घोषणा नहीं की जा सकी है।

विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद इसे घोषित कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि इंदौर अभिभाषक संघ की कार्यकारिणी का कार्यकाल इसी माह समाप्त हो रहा है। वकीलों का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने में करीब एक माह लगता है। विधानसभा चुनाव से इसका कोई लेना देना ही नहीं है।

Related Articles

Back to top button