ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

वृद्ध किसान का शव कार में मिला, बेटियां बोली- भाई ने जमीन के लिए हथौड़ी मारकर की हत्या

इंदौर। खुड़ैल थाना क्षेत्र में 75 वर्षीय किसान की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। किसान की बेटियों ने सगे भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए बयानों में कहा कि भाई 18 बीघा जमीन अपने नाम करवाना चाहता था। उसने हथौड़ी से वार कर पिता को मारा है। हालांकि, पीएम रिपोर्ट में डाक्टर ने सामान्य मौत बताई है।

डीएसपी (मुख्यालय) उमाकांत चौधरी के मुताबिक, घटना सोनवाय (खुड़ैल) की है। 75 वर्षीय भुवानसिंह नाथुजी की शुक्रवार को कार में लाश मिली थी। भुवानसिंह की बेटी कलाबाई, गंगाबाई, राधाबाई ने कहा कि पिता को भाई रमेश ने मारा है। रमेश ने हथौड़ी से वार किया था। दीवार पर सिर को चोट पहुंचाई थी। भुवानसिंह की पत्नी रुकमा के नाम से 18 बीघा जमीन है। रमेश उक्त जमीन अपने नाम करवाना चाहता था। पांच साल से पिता को परेशान कर रहा था। शुक्रवार को हमला कर भाग गया।

बहनों और भाई में जमीन को लेकर चल रही खींचतान

डीएसपी के मुताबिक, घटना संदिग्ध है। भुवानसिंह की बेटी और बेटे में जमीन को लेकर खींचतान चल रही है। रुकमा ने तो पीएम करवाने से मना कर दिया था। पुलिस ने शनिवार को पीएम करवाया तो डाक्टर ने चोटों से इनकार कर दिया। स्वजन ने बताया कि दोपहर को रमेश अपने पिता को उज्जैनी घुमाने ले गया था। घर लाया और शराब पीने चला गया। भुवान सिंह कार में बैठा रहा और हाथ पैर अकड़ गए। पुलिस फिलहाल सभी बिंदुओं की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button