ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

जबलपुर की कैंट विधानसभा में चुनावी गपशप, लोग यही पूछ रहे…

जबलपुर। कैंट विधानसभा क्षेत्र में जैसे-जैसे मतदान की तारीख पास आती जा रही है, वैसे-वैसे लोगाें में चुनाव को लेकर गपशप अन्य विषयों को पीछे छोड़ ज्यादा है। लोग त्योहार के समय अभी घर की साफ-सफाई और खरीदारी में व्यस्त हैं। लेकिन पान की दुकान, चाय की गुमटी और बाजार में अपने प्रियजन के साथ मिलते ही बस एक-दूसरे से एक ही बात पूछते हैं, भैया क्या चल रहा है, क्या माहौल है और किसे जिता रहे हो।

बजरंग नगर में चुनावी चर्चा आम

व्हीकल स्टेट सेक्टर-1 में एक पान की दुकान पर चार युवा, एक अन्य बुजुर्ग से चुनावी माहौल पर चर्चा कर ही रहे थे कि बुजुर्ग ने उन्हें डांटते हुए लहजे में कहा कि बेटा मैंने ऐसे बहुत चुनाव देखे हैं। कोई कुछ नहीं करता, अपनी दाल रोटी का जुगाड़ खुद को ही करना पड़ता है। इतना सुनते ही ये चारों मित्र तंबाकू खाकर और इधर-उधर पीक के करते हुए वहां पैदल चल पड़े।

संभ्रात इलाके में परिदृश्य अलग

कैंट का एक इलाका रांझी है तो इसका दूसरा छोर सदर है। यहां की तस्वीर कुछ उलट है। ब्रांडेड कंपनियों के बड़े-बड़े शोरूम, छोटी-छोटी गलियों में सघन आबादी के बीच दुकानों में खरीदारी करते लोग, चाय की चुस्की लेते युवा, वृद्ध और कालेज स्टूडेंट चुनाव को लेकर बेखबर दिखे। सदर की एक गली में रंग, पेंट की दुकान पर अलबत्ता भीड़ के चलते अपनी बारी का इंतजार करतीं दो महिलाएं एक पार्टी विशेष को लेकर चर्चा करते दिखीं। एक ने दूसरे से कहा- मैं तो इस बार सुबह ही वोट दे आऊंगी, पिछली बार देर से जाने के कारण समय निकल गया था। लेकिन जब दूसरी महिला ने जिज्ञासा बस किसे वोट देने की बात पूछी तो वह चुप्पी साध गई।

खिलाड़ी भी ले रहे मजे

रांझी स्थित खेल परिसर में रोज की तरह अभ्यास करते हुए खिलाड़ी चुनाव पर चर्चा करने से पीछे नहीं रहे। इनका मानना था कि जो काम करेगा वह जीतेगा, इसी बीच कोच साहब को अपनी ओर आते देख सब खामोशी से अभ्यास में जुट जाते हैं।

Related Articles

Back to top button