ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इंदौर जिले में छह नामांकन फार्म निरस्त, बुधवार से नाम वापसी की प्रक्रिया होगी शुरू

इंदौर। विधानसभा चुनाव के नाम निर्देशन की प्रक्रिया के बाद मंगलवार को नामांकन फार्म की जांच की गई। इसमें छह नामांकन फार्म को निरस्त किया गया। जांच के बाद जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में 102 नामांकन सही पाए गए हैं। बुधवार से नाम वापसी की प्रक्रिया शुरू होगी।

इंदौर जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में 21 से 30 तक अक्टूबर तक नामांकन फार्म जमा करने की प्रक्रिया चली। इस दौरान जिले में 108 नामांकन जमा हुए थे। मंगलवार को सभी रिटर्निंग अधिकारियों ने नामांकन फार्मों की जांच की। इसमें छह नामांकन फार्म सही नहीं पाए जाने पर निरस्त कर दिए गए।

इन विधानसभा क्षेत्रों में इतने उम्मीदवार

इंदौर विधानसभा क्षेत्र एक में दो, इंदौर चार में दो, महू में एक और विधानसभा क्षेत्र सांवेर में एक नामांकन निरस्त किया गया। जांच के बाद विधानसभा क्षेत्र देपालपुर में 14 नामांकन रह गए हैं। इसके अतिरिक्त इंदौर-एक में 11, इंदौर-दो में आठ, इंदौर-तीन में 13, इंदौर-चार में आठ, इंदौर-पांच में 18, महू में 11 और सांवेर में सात नामांकन फार्म रह गए है।

नाम वापसी के लिए मिलेंगे दो दिन

नामांकन फार्म की जांच के बाद बुधवार से नाम वापसी की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रत्याशियों को दो दिन नाम वापसी के लिए मिलेंगे। 2 नवंबर तक प्रत्याशी नामांकन फार्म वापस ले सकेंगे। इसके बाद बचे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button