ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

घर में अकेली रह रही वृद्धा का खून से लथपथ मिला शव, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

सागर। छानबीला थाना क्षेत्र के निहारी इमलाखेड़ा में रविवार की सुबह घर में अकेली रह रही वृद्धा का खून से लथपथ शव मिला है। सूचना के बाद सागर से एफएसएल, डाग स्क्वाड, फिंगरप्रिंट्स एक्सपर्ट सहित अन्य पुलिस अधिकारी जांच के लिए पहुंचे। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला कायम कर लिया है।

ये है मामला

जानकारी के अनुसर इमलाखेड़ा में दलपतपुर रोड के पास अपने मकान में अकेली रहने वाली 80 वर्षीय सुरजीत कौर का शव रविवार की सुबह मकान के गेट के अंदर कुएं के पास मिला। सुरजीत के खेत को ठेके पर लेकर वहां किसानी करने वाला जब सुबह करीब 9 बजे पहुंचा तो शव को देखा। मकान का दरवाजा भी खुला हुआ था।

सूचना के बाद छानबीला और शाहगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। घर के अंदर बिस्तर और बाहर आने के रास्ते पर भी खून के निशान मिले। वृद्धा के नीचे के वस्त्र भी उतरे हुए थे। वृद्धा के आवास के आसपास कोई दूसरा मकान नहीं है। वृद्धा घर में अकेली रहती थी। उसके बेटे की मौत के बाद बहू भी दूसरी जगह रहने लगी थी।

हत्या करने वाले आरोपित का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। सुबह से लेकर शाम तक पुलिस कार्रवाई में जुटी रही। पुलिस ने महिला के नजदीकी रिश्तेदारों को सूचना देकर बुलाया। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है।

संपत्ति के लिए तो नहीं हुआ हत्याकांड?

संपत्ति विवाद के एंगल से इस हत्याकांड को जोड़कर पुलिस देख रही है। क्योंकि वृद्धा के नाम पर 10 एकड़ से अधिक की कृषि भूमि थी, जो छानबीला से होकर गुजरने वाली फोरलेन सड़क निर्माण के दायरे में आ रही है। पिछले दिनों ही भूमि के मुआवजा के लिए जमीन की नापजोख की गई थी। ऐसे में कहीं मुआवजा या भूमि के बंटवारे को हत्याकांड को अंजाम नहीं दिया गया। पुलिस स्वजनों से भी पूछताछ करेगी।

Related Articles

Back to top button