ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सुबह की सैर पर निकली रिटायर्ड शिक्षिका से चैन लूट ले गए बाइक सवार बदमाश

ग्वालियर। पति के साथ सुबह की सैर पर निकलीं रिटायर्ड शिक्षिका के साथ लूट का मामला सामने आया है। जिस इलाके में लूट हुई है, वहां देश के गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को आ रहे हैं, इसके चलते पूरा इलाका हाइअलर्ट पर है। गार्डन होम्स में रहने वाले गिरिजा शंकर लाल रिटायर्ड प्रोफेसर हैं, उनकी पत्नी भी रिटायर्ड शिक्षिका हैं। दंपत्ति रोज सुबह मार्निंग वाक के लिए जाते हैं। सुबह करीब 8 बजे दोनों मार्निंग वाक के लिए निकले थे।

जैसे ही सिटी सेंटर इलाके में इंडसइंड बैंक के सामने से गुजरे तो बाइक पर सवार होकर दो बदमाश सामने से आए। एक बदमाश उतरा, वह पैदल आया और दूसरा बदमाश बाइक स्टार्ट कर पहले से खड़ा हुआ था। पैदल आए बदमाश ने गले पर झपट्टा मारा और चेन लूटकर बाइक पर बैठ गया और यहां से दोनों भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस यहां पहुंची। घेराबंदी की लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा है।

बदमाश पुलिस रिमांड पर

उपनगर ग्वालियर में महिला के साथ लूट करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उसे पूछताछ के लिए दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। बीते रोज उपनगर ग्वालियर में महिला का मंगलसूत्र लूटकर बदमाश भागा था। ग्वालियर थाने के एसआइ बलवीर मावई, सिपाही रोहित कौरव और राहुल भदौरिया की टीम ने घेराबंदी कर उसे कुछ देर बाद ही पकड़ लिया था।

पकड़े गए बदमाश का नाम आकाश उर्फ छोटू उर्फ चिरैया निवासी लधेड़ी है। उससे पूछताछ की गई तो उसने लूट करना स्वीकार किया, उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से लूटा गया मंगलसूत्र भी बरामद हो गया। उसने नगर निगम के उपयंत्री की मां के साथ भी लूट की थी। पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर लिया गया है। पुलिस को आशंका है- उससे लूट की और भी वारदात अभी खुल सकती हैं।

Related Articles

Back to top button