ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

शिवपुरी BJP प्रत्याशी की ID से कांग्रेस का प्रचार, देवेंद्र जैन बोले- किसी ने हैक किया

 शिवपुरी। शिवपुरी के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन की आइडी से शुक्रवार को कांग्रेस के प्रचार की पोस्ट कर दी गई। देवेंद्र जैन की फेसबुक आइडी से पोहरी के कांग्रेस प्रत्याशी कैलाश कुशवाह के जनसंपर्क की पोस्ट करने के फोटो इंटरनेट मीडिया पर जमकर प्रसारित हुए और लोगो ने मजेदार कमेंट भी किए। हालांकि कुछ ही देर में यह पोस्ट हटा ली गई। इसके बाद देवेंद्र जैन की ओर से स्पष्टीकरण आया कि किसी ने उनकी आइडी हैक की है और इस पर कार्रवाई कराई जाएगी।

कैलाश कुशवाह की फोटो के साथ जनसंपर्क करने की पोस्ट

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार दोपहर को देवेंद्र जैन की आइडी एक पोस्ट की गई जिसमें लिखा था आज पोहरी विधानसभा के ग्राम पंचायत कलोधरा पहुंचे। जहां सर्वप्रथम क्षेत्र वासियों से जनसंपर्क कर उनका हाल जाना। साथ ही उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण करवाने का आश्वासन दिया गया। इसके साथ ही क्षेत्र वासियों को कांग्रेस सरकार की योजनाओं से अवगत करवाया। इसके साथ में कैलाश कुशवाह के फोटो भी थे। शुरुआत में लोगों को देखकर हैरानी हुई कि भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस का प्रचार कैसे कर रहे हैं। फिर बाद में आइडी हैक होने की बात सामने आई।

Related Articles

Back to top button