ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

दीपावली से पहले इंदौर से जयपुर के बीच दो फेरे लगाएगी स्पेशल ट्रेन

इंदौर। दीपावली के त्योहार के लिए ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। लोगों को मुंबई, दिल्ली, पुणे और पटना रूटों पर आरक्षित सीट नहीं मिल पा रही हैं। रेलवे द्वारा अब तक स्पेशल ट्रेन शुरू नहीं कि गई हैं। दीपावली से पहले रेलवे द्वारा इंदौर से जयपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन दो फेरे लगाएगी और इंदौर से 26 अक्टूबर और 2 नवंबर को चलेगी। इससे दीपावली से पहले यात्रा करने वाले यात्रियों को फायदा होगा।

त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के इंदौर से जयपुर के लिए सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच दो फेरे लगाएगी।

गाड़ी संख्या 09701 जयपुर-इंदौर सुपरफास्ट स्पेशल 25 अक्टूबर एवं एक नवम्बर बुधवार को जयपुर से रात 9.05 बजे चलेगी। यह ट्रेन रतलाम मंडल के नागदा सुबह 3.35, उज्जैन सुबह 5.25 बजे एवं देवास सुबह 6.10 होते हुए गुरुवार को प्रात: 07.15 बजे इंदौर पहुंचेगी।

इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09702 इंदौर- जयपुर सुपरफास्ट स्पेशल 26 अक्टूबर एवं 2 नवंबर गुरुवार को इंदौर से रात 10.20 बजे चलकर रतलाम मंडल के देवास रात 10.56, उज्जैन रात 11.40 एवं नागदा रात 1.10 बजे पहुंचेगी। ट्रेन अगले दिन शुक्रवार को सुबह 7.45 बजे जयपुर पहुंचेगी।

एलएचबी रेक से चलेगी ट्रेन

इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, नागदा, उज्जैन एवं देवास स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। यह स्पेशल ट्रेन एलएचबी रेक से चलेगी।

1200 से अधिक यात्री कर सकेंगे यात्रा

त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही इस स्पेशल ट्रेन के एक ट्रिप में कुल 18 कोच रहेंगे जिसमें लगभग 1200 से अधिक यात्रियों को आरामदायक यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी।

Related Articles

Back to top button