ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता की अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

भोपाल। भाजपा नेता व प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता की सोमवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें जवाहर चौक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें माइनर हार्ट अटैक आया है। अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उपचार के बाद उमाशंकर गुप्ता की हालत में सुधार है। उनके हृदय में दो ब्लाकेज निकले हैं। डाक्टर ने स्टेंट डाला है। फिलहाल उन्हें अस्पताल के आइसीयू में रखा गया है। डाक्टरों ने उन्हें फिलहाल पूरी तरह आराम करने और तनाव नहीं लेने की सलाह दी है।

टिकट कटने के बाद समर्थकों ने किया था विरोध प्रदर्शन

गौरतलब है कि उमाशंकर गुप्ता भोपाल की दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की ओर टिकट के दावेदार थे। हालांकि पार्टी ने भगवानदास सबनानी की इस सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। इसके बाद रविवार को उमाशंकर गुप्ता के समर्थकों ने रविवार को पार्टी दफ्तर पहुंचकर प्रदर्शन भी किया था। 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में उमाशंकर गुप्ता इसी सीट पर चुनाव में कांग्रेस के पीसी शर्मा से पराजित हो गए थे।

Related Articles

Back to top button