ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

जबलपुर में आदिवासी युवक को रस्सी से बांधकर पीटा, हो गई मौत

जबलपुर। एक आदिवासी युवक को उसके रिश्तेदारों ने मिलकर लाठी से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। आरोपितों ने पहले युवक को घर के आंगन में रस्सी से बांधकर पीटा। घटना में आदिवासी युवक को गंभीर चोटें आई और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही देर रात पुलिस मौके पर पहुंची। रविवार को शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंपा।

तीनों आरोपित उसे अपने साथ ले गए

मामले में तीनों आरोपितों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। जबलपुर की कुंडम पुलिस ने बताया कि ग्राम ग्वारी निवासी धन सिंह सैय्याम (39) पत्नी व बच्चों से अलग रहता था। कई बार धन सिंह के ससुराल वालों ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना।

शनिवार सुबह धन सिंह का साढू भाई ग्राम फुगरहट निवासी फागू सिंह साथी मुलई सिंह परस्ते और कृपाल सिंह कुसराम के साथ ग्राम ग्वारी पहुंचा। तीनों ने धन सिंह से कुछ बातचीत की और फिर उसे अपने साथ ग्राम फुगरहट ले गए।

रस्सी से बल्ली पर बांध दिया

फागू सिंह और उसके साथी मुलई व कृपाल सिंह दोपहर में धन सिंह को लेकर अपने घर पहुंचे। फागू और उसके साथियों ने घर में लगी बल्ली में रस्सी के जरिए बांध दिया। इसके बाद तीनों ने उससे बुरी तरह से मारपीट की। धन सिंह की मौत हो गई, तो तीनों आरोपियों ने उसके शव को खोला और आंगन में ही रख दिया। जिसके बाद उस पर कम्बल डाल दिया।

कंबल से ढ़का पड़ा था शव

जिस वक्त धन सिंह को उसका साडू भाई फागू अपने साथ ले जा रहा था, उस वक्त धन सिंह के चचेरे भाई सुंदर सिंह ने उन्हें देखा था। देर शाम तक जब धन सिंह नजर नहीं आया, तो सुंदर उसे तलाशते हुए फागू के घर पहुंचा। वहां उसने देखा कि धन सिंह का शव कंबल से ढ़का पड़ा था। तब वह गांव लौटा और स्वजन के साथ फिर से फागू के घर पहुंचा।

Related Articles

Back to top button