ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मप्र के साढ़े सात लाख कर्मचारियों को मिल सकता है महंगाई भत्ते का लाभ, केंद्र ने बढ़ाया है 4 फीसदी

भोपाल। केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में लिए चार प्रतिशत की वृद्धि का लाभ मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को भी मिल सकता है। इसके लिए शासन द्वारा मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समन्वय समिति के माध्यम से प्रस्ताव केंद्रीय चुनाव आयोग को भेजा जा सकता है। प्रदेश में कर्मचारियों को अभी 42 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। राज्य सरकार की यह नीति रही है कि केंद्रीय कर्मचारियों का जब महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है तो उसके अनुसार ही प्रदेश में भी वृद्धि की जाती है। राज्य में साढ़े सात लाख कर्मचारी हैं।

रेल मंडल के 12782 कर्मचारियों को मिला बोनस

दीपावली से पहले रेल कर्मचारियों को बोनस दिए जाने में फिर रतलाम मंडल भारतीय रेलवे में सबसे आगे रहा है। बुधवार शाम रेलवे बोर्ड से बोनस भुगतान के आदेश मिलते ही रेलमंडल के लेखा विभाग ने तत्परता दिखाई और शाम छह बजे तक बोनस राशि कर्मचारियों के खातों में आने लगी। रतलाम, इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, देवास, महू सहित मंडल में अन्य स्थानों पर पदस्थ कुल 12782 कर्मचारियों को बोनस के लिए 22,94,49,682 रुपये बजट जारी कर दिया। प्रत्येक कर्मचारी के लिए 78 दिन के वेतन के मान से 17951 रुपये का बोनस दिया गया है।

मालूम हो कि गत चार वर्षों से रतलाम मंडल बोनस भुगतान में अव्वल रहा है। बुधवार को आदेश आने के बाद सीनियर डीएफएम मानसी सिंह के निर्देश पर लेखा विभाग के कर्मचारी बोनस की गणना सहित भुगतान की प्रकिया में जुट गए। आइटी इंचार्ज रघुवीर मोहतो ने बताया कि सबसे तेजी से बोनस भुगतान की प्रक्रिया रतलाम मंडल ने पूरी की। शाम को ही रेलवे के सेवानिवृत कर्मचारियों को भुगतान प्रक्रिया शुरू की गई। बोनस मिलते ही कर्मचारियों के चेहरों पर भी मुस्कान आ गई। नवरात्र में बोनस राशि मिलने के बाद अब बाजार में खरीदारी को भी गति मिलेगी।

Related Articles

Back to top button