ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

कार में पकड़ाई लाखों रुपये की विस्‍फोटक सामग्री, एक आरोपित गिरफ्तार

पिटोल। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नाकेबंदी की जा रही है। गुजरात और राजस्थान सीमा पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। मंगलवार को पिटोल पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 17 लाख रुपये की विस्फोटक सामग्री बरामद की है।

एसपी अगम जैन ने विधानसभा चुनाव को लेकर सभी थाना व चौकी प्रभारियों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। विशेष रूप से गुजरात और राजस्थान सीमा पर निगरानी रखने को कहा गया है। पिटोल पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक वाहन को रोककर जांच की तो इसमें विस्फोटक सामग्री (पटाखे) भरे हुए थे। जब वाहन चालक टेटिया भाबर से सामग्री के संबंध में दस्तावेज मांगे गए तो वह दे नहीं पाया। इस पर विस्फोटक सामग्री बरामद कर ली गई।

जब्त सामग्री की कीमत 12 लाख 35 हजार 880 रुपये हैं। वहीं पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है। साथ ही वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

देशी कट्टा लेकर घूम रहा आरोपित धराया

रानापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आलीराजपुर जिले की सीमा के समीप एक आरोपित को 12 बोर का देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को एक चोरी के मामले में आरोपित की तलाश थी।

थाना प्रभारी शंकरसिंह रघुवंशी ने बताया कि टीम लगातार अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ में लगी हुई थी। थाना रानापुर की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आलीराजपुर-जोबट तरफ से एक संदेही व्यक्ति आ रहा है। जिसे बन बार्डर पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने धर दबोचा। पूछताछ करने पर आरोपित ने अपना नाम मांगीलाल रजला बताया।

आरोपित मांगीलाल की तलाशी लेने पर इसके कब्जे से एक देशी 12 बोर कट्टा व एक कारतूस जब्त किया गया।रघुवंशी ने बताया कि आरोपित की ग्राम रजला में पानी की मोटर चोरी के मामले में पुलिस को कई दिनों से तलाश थी।

Related Articles

Back to top button