ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

पेट्रोल पंप के पास बिल्डिंग में लगी आग, दमकल की 10 गाड़ियां बुझाने में जुटी

सागर। भगवान गंज चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप से लगी दुकान की चौथी मंजिल पर बुधवार दोपहर आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते इमारत के चौथे माले को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। इमारत से आग की लपटे उठती दिख रही थी। सूचना के बाद दमकल की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची, जिन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया। आगजनी से किसी भी प्रकार की जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन ऊपर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

पेट्रोल पंप को बंद कराया गया

सूचना के बाद मौके पर केंट पुलिस के साथ ही अपर कलेक्टर, एसपी, एसडीएम भी पहुंच गए। पेट्रोल पंप से लगी हुई बिल्डिंग में आगजनी के बाद पंप को बंद करा दिया गया। अग्रवाल पेट्रोल पंप से लगी राजू आटो मोबाइल दुकान के चौथे माले से दोपहर करीब ढाई बजे लोगाें ने धुआं उठते देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर रवाना हुई, पहले कटरा, मोतीनगर की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक की ऊंची-ऊंची लपटे उठने लगी थी।

आग बुझाने में मशक्कत

आगजनी को देखने के लिए वहां मौके पर तमाशबीनों की काफी भीड़ इकठ्ठी हो गई। सबसे पहले पेट्रोल पंप को बंद कराया गया। आनन-फानन में दमकल कर्मियों ने गाड़ी खड़ी करने की व्यवस्था बनाकर चौथे माले पर पानी की बौछारें डालने का प्रयास किया, लेकिन ऊंचाई के कारण पानी इमारत के अंदर तक नहीं पहुंच पा रहा था। बताया जा रहा है कि दुकान के ऊपरी हिस्से में आटो मोबाइल का सामान रखा हुआ था। वहीं गाड़ियों की बैटरी भी आग की चपेट में आने से रुक-रुक कर ब्लास्ट हो रही हैं। चौथे माले एक हजार वर्गफीट से अधिक एरिया पर फैली आग को बुझाने में दमकल कर्मियों के पसीने छूट गए।

चौराहे पर आगजनी की इस घटना के बाद मोतीनगर, शनि मंदिर, अप्सरा टाकीज रोड से आने-जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया। आसपास की सारी दुकानें बंद करा दी गईं। चौथे माले में आग होने के कारण वहां तक पानी पहुंचाने के लिए दमकल की गाड़ियों को काफी दूर खड़ा कर वहां पानी का फोर्स दिया गया।

Related Articles

Back to top button