ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मध्‍य प्रदेश के पांच आइएएस को मिलेगा ओल्ड पेंशन का लाभ

प्रदेश के पांच आइएएस को पात्र मानते हुए इन्हें एनपीएस (राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली) के स्थान पर ओपीएस (पुरानी पेंशन योजना) का लाभ दिया जाएगा।

भोपाल। मध्य प्रदेश संवर्ग के पांच आइएएस अधिकारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) का लाभ दिया जाएगा। इनमें 2004 बैच के आइएएस अधिकारी जान किंग्सली, रघुराज एमआर एवं 2005 बैच के राहुल जैन, जीव्ही रश्मी और संजीव सिंह को ओपीएस की पात्रता होगी।

सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि 13 जुलाई 2023 को डीओपीटी के आदेश में अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी जिन्हें एनपीएस की अधिसूचना की तिथि अर्थात 22 दिसंबर 2003 से पहले भर्ती के लिए विज्ञापित/अधिसूचना पद /रिक्त के विरूद्ध नियुक्त किया गया है और जो एक जनवरी 2004 को या उसके बाद सेवा में शामिल होने पर एनपीएस के तहत कवर किए गए हैं।

उन्हें पुरानी पेंशन योजना के प्रविधानों के तहत कवर करने का विकल्प दिया जाता है, साथ ही सिविल सेवा परीक्षा 2003 एवं 2004 व भारतीय वन सेवा परीक्षा 2003 के माध्यम से चयनित अखिल भारतीय सेवा के सदस्य इन प्रविधानों के तहत कवर होने के पात्र हैं।

इसके चलते प्रदेश के पांच आइएएस को पात्र मानते हुए इन्हें एनपीएस (राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली) के स्थान पर ओपीएस (पुरानी पेंशन योजना) का लाभ दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button