ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

एमपी में आज से तापमान में गिरावट, चंबल संभाग में हल्की बारिश का अनुमान

भोपाल। वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर तीन मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। इस वजह से मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। अरब सागर से आ रही नमी के कारण कहीं-कहीं बादल छाने लगे हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, रविवार से दिन के तापमान में कुछ गिरावट होने लगेगी। जबकि रात का तापमान बढ़ेगा।

विक्षोभ और हवा का रुख

मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एसएन साहू ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से पाकिस्तान के मध्य में एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। मध्य महाराष्ट्र के आसपास एक प्रति चक्रवात भी बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दिन के समय हवा का रुख दक्षिणी एवं रात के समय हवा का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी हो रहा है। इस वजह से पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान बढ़ा हुआ है, लेकिन रात का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।

बादलों के कारण दिन के तापमान में गिरावट

वर्तमान में अरब सागर से लगातार नमी आ रही है। इस वजह से बादल छाने लगे हैं। बादलों के कारण अब दिन के तापमान में गिरावट हो सकती है, लेकिन रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी होगी, साथ ही रविवार को ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हो सकती है। इससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। उधर शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दमोह में दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button