ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मधुसूदनगढ़ में जबलपुर के कलाकार दे रहे प्रस्तुति; झांकी आकर्षण का केंद्र

गुना: जबलपुर से आई मंडली द्वारा माता के अलग-अलग रूपों का प्रदर्शन किया जा रहा है।गुना जिले के मधुसूदनगढ़ इलाके की एक झांकी इन दिनों आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वजह है जबलपुर से आये कलाकारों द्वारा दी जा रही प्रस्तुति। समिति के सदस्यों ने बताया कि झांकी तो कई वर्षों से लगाई जा रही है, लेकिन इस बार मंडली द्वारा माता के अलग-अलग स्वरूपों का नृत्य प्रदर्शन किया जा रहा है।बता दें कि जिले में नवरात्रों की धूम है। 500 से ज्यादा पंडालों में माता विराजमान की गई हैं। इनमे लगभग 200 बड़े और बाकी छोटे पंडाल शामिल हैं। वहीं सोमवार को अष्टमी पूजा भी शुरू हो गयी है। जगह-जगह माता का पूजन कर भंडारों का आयोजन किया जा रहा है। सप्तमी के दिन भी कई जगह प्रसादी का वितरण किया गया। नवमी के दिन यज्ञ और भंडारों का आयोजन किया जाएगा। वहीं दशहरे के दिन माता को विसर्जन के लिए ले जाया जाएगा।मधुसूदनगढ़ कस्बे में भी इस बार कई जगह पंडाल सजाए गए हैं। सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र शीतला माता मंदिर पर सजाई गई झांकी बनी हुई है। श्री आदर्श नवदुर्गा समिति द्वारा यहां कई वर्षों से प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इस वर्ष पहली बार यहां बाहर से कलाकार बुलाये गए हैं। समिति के सदस्यों ने बताया कि जबलपुर से कलाकारों की मंडली बुलाई गई है। उनके द्वारा शीतल माता दरबार सजाया गया है। यहां 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जबलपुर से आई मंडली द्वारा माता के अलग-अलग रूपों की प्रस्तुति दी जा रही है।कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार।

Related Articles

Back to top button