ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

महिला ने 24 सप्ताह के गर्भ को गिराने के लिए खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, जज ने सुनाया फैसला

नई दिल्ली। 24 हफ्ते की एक गर्भवती महिला ने गर्भ गिराने के लिए सुप्रीम कोर्ट का सहारा लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को फैसला सुनाते हुए कहा कि महिला का उसके शरीर पर पूरा अधिकार है। महिला मानसिक, आर्थिक व मनोवैज्ञानिक रूप से बच्चे को संभालने की स्थिति में नहीं है, इसलिए महिला अपने गर्भ को गिरा सकती है।

न्यायमूर्ति हिमा कोहली और बीवी नागरत्ना ने कहा कि विवाहित महिला को एम्स में 24 सप्ताह का भ्रूण गिराने की अनुमति दी। उन्होंने कहा कि कोर्ट महिला के फैसले लेने के अधिकार को मान्यता देता है। महिला ने अपनी याचिका में बताया कि वह शारीरिक, मानसिक, मनोवैज्ञानिक, आर्थिक व सामाजिक रूप से अपने तीसरे बच्चे के लिए तैयार नही है।

महिला ने गर्भ गिराने के फैसले का बताया कारण

महिला दिल्ली की रहवासी है। महिला अपने 24 सप्ताह के गर्भ को गिराने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी। महिला ने बताया कि उसके पहले से 2 बच्चे हैं। उसे तीसरी गर्भावस्था की जानकारी नहीं थी। वह एक लैक्टेशनल एमेनोरिया नाम की असाधारण बीमारी से पीड़ित है।। लैक्टेशनल एमेनोरिया नाम की इस बीमारी में महिला का स्तनपान कराने के दौरान मासिक धर्म नहीं होता है। महिला को दो डिलीवरी होने के बाद डिप्रेशन हो गया था। महिला का डिप्रेशन का इलाज चल रहा है। महिला ने सुप्रीम कोर्ट को यह कारण बताकर गर्भ को गिराने की अनुमति मांगी थी।

Related Articles

Back to top button