ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

फर्जी डीडी बनाता था नकली नोटकांड का सरगना, पुलिस ने निकाला रिकार्ड

इंदौर। इंदौर से गिरफ्तार नकली नोटकांड का मास्टर माइंड 20 वर्षों से फर्जीवाड़ा कर रहा है। फर्जी डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) बनाने के मामले में दस वर्षों की सजा भी हुई है। पुलिस ने उसका आपराधिक रिकार्ड निकाला है।

अन्नपूर्णा थाने की पुलिस ने आरोपित राजेश बारबड़े, गणेश चौहान, विक्रम नरेश, प्रयेश स्वामी, प्रवीणसिंह को एक लाख 60 हजार रुपये के नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस पांच दिन का रिमांड लेकर पूछताछ कर रही है। एडिशनल डीसीपी जोन-4 अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक, मास्टर माइंड राजेश के दो आपराधिक प्रकरण मिले हैं।

दस साल की हुई थी सजा

राजेश ने वर्ष 2003 में भोपाल में फर्जी डीडी बनाया था। इस मामले में गिरफ्तारी हुई, लेकिन जमानत पर छूट गया। इसके बाद आरोपित ने वर्ष 2009 में भी देवास में फर्जी डीडी बनाया। मामले में आरोपित को दस वर्ष की सजा हुई, लेकिन हाई कोर्ट से जमानत मिल गई।

कोरोनाकाल में आसाराम आश्रम में रहा

कोरोना काल में आरोपित उत्तराखंड स्थित आसाराम आश्रम में रहा और लौट कर नकली नोट बनाने लगा। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button