ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

डेविड वॉर्नर ने रचा इतिहास इस मामले में सचिन तेंदुलकर और एबी डिविलियर्स को किया पीछे

नई दिल्ली।  भारत के खिलाफ विश्व कप मैच में डेविड वॉर्नर ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। डेविड वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 19वें पारी में ये कमाल कर दिखाया है। ऐसा कर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने सचिन तेंदुलकर और एबी डिविलियर्स को पीछे कर दिया है।

सचिन तेंदुलकर ने 20 पारी में एक हजार रन विश्व कप में पूरे किए थे। एबी डिविलियर्स को 1,000 रन पूरे करने में 20 पारी का इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा विवियन रिचर्ड्स और सौरव गांगुली ने 21 पारी में 1000 रन वर्ल्ड कप में पूरा किया था। मार्क वॉ और हर्शल गिब्स ने 22 पारी में एक हजार रन पूरा कर लिए थे।

वनडे विश्व कप में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

डेविड वॉर्नर- 19 पारी

सचिन तेंदुलकर- 20 पारी

एबी डिविलियर्स- 20 पारी

रिचर्ड्स- 21 पारी

सौरव गांगुली- 22 पारी

मार्क वॉ- 22 पारी

हर्शल गिब्स- 22 पारी

मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। भारतीय ओपनर शुभमन गिल प्लेइंग 11 में शामिल नहीं है। गिल की जगह ईशान किशन को मौका दिया गया।

Related Articles

Back to top button