ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

न्याय यात्रा लेकर भोपाल पहुंची डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे को पुलिस ने रोका, झूमाझटकी में कपड़े फटे

भोपाल। डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे की पैदल न्याय यात्रा सोमवार को भोपाल पहुंची। यहां एमपी नगर स्थित बोर्ड आफिस चौराहे पर उन्होंने आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वह सीएम हाउस तक जाना चाहती थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान निशा बांगरे के समर्थन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए।निशा तीन महीने पहले अपने पद से इस्तीफा दे चुकी हैं, लेकिन शासन ने इसे मंजूर नहीं किया है।

बोर्ड आफिस चौराहे पर रोके जाने पर निशा बांगरे निशा बांगरे के समर्थको कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोक-झोंक हो गई। । निशा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की। इससे उनके कपड़े फट गए। आंबेडकर की फोटो भी फट गई। निशा ने कहा कि मुझे सर्वधर्म प्रार्थना करने से रोका गया। मैं सर्व समाज को लेकर चलना चाहती हूं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कट्टरपंथी विचारधारा के साथ काम कर रहे हैं।

कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोनू सक्सेना भी निशा बांगरे के समर्थन में इस प्रदर्शन में शामिल हुए। पुलिस उनको गाड़ी में बिठाकर वहां से ले गई।

Related Articles

Back to top button