ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इंदौर का कुख्यात बदमाश चंदनवाला 570 प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार

इंदौर। बाणगंगा थाना पुलिस ने कुख्यात अपराधी फरहान चंदनवाला को गिरफ्तार किया है। वह नशीली गोलियां सप्लाई करने आया था। पुलिस ने फरहान से 570 प्रतिबंधित गोलियां जब्त की हैं। आरोपित पर 21 अपराध पंजीबद्ध हैं।

बाणगंगा टीआइ नीरज बिरथरे के मुताबिक, क्राइम ब्रांच के साथ संयुक्त कार्रवाई में फरहान खान चंदनवाला निवासी रानीपुरा और अकील अंसारी निवासी रानीपुरा को नमकीन क्लस्टर के पास से पकड़ा गया है। आरोपितों से 64 ग्राम वजनी 570 नशीली गोलियां मिली हैं। ये गोलियां प्रतिबंधित हैं। इतनी तादाद में गोलियां कहां से खरीदी, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। फरहान के विरुद्ध लूट, लूट की कोशिश, मारपीट, अड़ीबाजी, हथियार तस्करी के करीब 21 प्रकरण विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

छात्रों के फ्लैट से तीन लैपटाप चोरी

इंदौर। विजय नगर थाना क्षेत्र की एक इमारत से चोर छात्रों के तीन लैपटाप चुरा ले गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपितों को ढूंढ रही है। पुलिस के मुताबिक, गंगादेवी नगर निवासी आदित्य अशोक जायसवाल की शिकायत पर केस दर्ज किया है। आरोपित तुलसी अपार्टमेंट में घुसे थे। फ्लैट (304) से आदित्य, उज्ज्वल, करण सराठे के तीन लैपटाप चुरा ले गए।

Related Articles

Back to top button