ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

हाथी पूजन के लिए तालाब पर गईं तीन किशोरियां पानी में डूबी, दो की मौत

रायसेन/बेगमगंज। जिले के बेगमगंज थाना अंतर्गत हिनोतिया बमनई गांव में तालाब में नहाने के दौरान तीन किशोरियां पानी में डूब गईं। इसमें दो की मौत हो गई, जबकि एक किशोरी को बचा लिया गया। तीनों अपने स्वजनो के साथ महालक्ष्मी पर्व पर हाथी पूजन के लिए गई तालाब पर गईं थीं। बालिकाएं नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से डूब गई।

दो अन्य सहेलियों के साथ नहाने पहुंची थीं

एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम पंचायत खिरेंटी के ग्राम हिनोतिया बमनई में शुक्रवार सुबह 8 बजे गांव की 5 लड़कियां एक साथ तालाब में नहाने के लिए गई थीं। नहाते समय अचानक गहरे पानी में चले जाने के कारण तीन लड़कियां डूबने लगीं। घाट पर मौजूद दो अन्य सहेलियों व महिलाओं ने चीख-पुकार मचाई तो पास में नहा रहे लोगों ने कूदकर एक बालिका को सुरक्षित बचा लिया। जबकि 13 साल की मनीषा दांगी पुत्री महेंद्र सिंह को बेसुध अवस्था निकाल लिया। जिसे आनन-फानन में परिजन सिविल अस्पताल लेकर आए, जहां डाक्टर ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

गोताखोरों की लेनी पड़ी मदद

वहीं एक और बालिका 14 वर्षीय रश्मि पुत्री भगवान दास प्रजापति की तलाश में पुलिस की गोताखोर टीम और ग्रामीण जुटे रहे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद रश्मि का शव भी निकाल लिया गया। घटना की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अमला भी घटनास्थल पर पहुंच गया था। मृतका मनीषा अपने माता-पिता की एक ही पुत्री थी, उसका एक भाई है। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण किया गया और प्रत्यक्षदर्शियों एवं परिजनों के बयान लेकर मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Back to top button