ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की एंट्री से बुंदेलखंड में बदल गई नेताओं की चाल

छतरपुर। अभी तक बुंदेलखंड की अधिकांश सीटों पर भाजपा और कांग्रेस की ही चर्चा चल रही थी। अब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के खजुराहो दौरे के बाद नई हलचल देखी जा रही है। कई ऐसे नेता जिनकी दाल भाजपा और कांग्रेस में नहीं गल पा रही है, वह साइकिल से चुनावी ट्रैक पर रेस लगाने की तैयारी करने लगे हैं। कई नेता तो अखिलेश से मिलने खजुराहो पहुंचे। बंद कमरों में बातचीत भी हुई। खुद अखिलेश भी साफ कर चुके हैं कि उन्हें भी दूसरी पार्टियों के दमदार दावेदारों को टिकट देने में कोई गुरेज नहीं है।

बिजावर सीट पर जीती थी सपा

समाजवादी पार्टी को पिछली विधानसभा में छतरपुर जिले में बिजावर विधानसभा सीट से सफलता मिली थी, जहां से राजेश बबलू शुक्ला चुनाव जीते थे। बाद में बबलू शुक्ला ने भाजपा का दामन थाम लिया था। बिजावर में सीट निकलने के साथ ही सपा को और बल मिल गया, क्योंकि छतरपुर के चंदला, राजनगर, और महाराजपुर के अलावा टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले की सीमा उत्तर प्रदेश से सटी है और यह समाजवादी पार्टी के दखल वाले क्षेत्र हैं।

छतरपुर की 6 सीटों पर बढ़ाया फोकस

बिजावर के समीकरणों को देखते हुए सपा ने छतरपुर की सभी छह सीटों पर फोकस बढ़ा दिया है। खजुराहो से चुनावी नब्ज टटोल कर गए अखिलेश यादव की नजर भाजपा और कांग्रेस के उन नेताओं पर है जो क्षेत्र में अपना वजन रखते हैं और अपनी पार्टियों से नाराज चल रहे हैं।

अखिलेश से हुई इनकी मुलाकात

सपा प्रमुख के खजुराहो आने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक शंकर प्रताप सिंह बुंदेला, भाजपा के पूर्व विधायक आरडी प्रजापति, कांग्रेस नेता डीलमणि सिंह, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष घाटीराम पटेल की मुलाकात की चर्चा है। यह वो चेहरे हैं जो क्षेत्र में अपना दबदबा रखते हैं और कहीं न कहीं अपनी पार्टी से नाराज हैं।

आदिवासियों के आंगन में खाया खाना

इतना ही नहीं क्षेत्र में आदिवासियों को रिझाने के लिए अखिलेश यहां के सिंगरों गांव के आदिवासियों के आंगन में बैठकर खाना खाते भी नजर आए थे। इधर बुंदेलखंड में भाजपा का चुनावी किला उतना मजबूत नहीं बन पा रहा जितना कि कुछ साल पहले हुआ करता था। छतरपुर में कुछ नेता-कार्यकर्ता नाराज हैं। जिन्हें मनाने-समझाने के लिए वरिष्ठ नेता बातचीत कर रहे हैं। नाराज लोगों की बातचीत पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से भी कराई गई थी।

Related Articles

Back to top button