ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

100 पेटी अवैध शराब के साथ तीन आरोपित गिरफ्तार

मनेंद्रगढ़ । जिले में विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए शासन द्वारा अवैध कारोबार करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है । अवैध कारोबार में संलग्न लोग नई-नई तरकी अपना रहे हैं ऐसे ही सब्जी बेचने वाले कैरेट में शराब का परिवहन किया जा रहा था जिसे पकड़ने में सिटी कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है।

सिटी कोतवाली पुलिस मनेंद्रगढ़ को सूचना मिली थी कि पड़ोसी राज्य से भारी मात्रा में अवैध शराब जिले में खपाने के लिए लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली प्रभारी द्वारा उच्चाधिकारियों को अवगत करा कर मार्गदर्शन प्राप्त कर एसडीओपी मनेन्द्वगढ राकेश कुमार कुर्रे के नेतृत्व में टीम गठित कर कर मुखबिरी से सूचना प्राप्त के आधार पर घेराबंदी की गई। पड़ोसी राज्य से लगे सीमा क्षेत्र में घेराबंदी ग्राम घुटरा के पास बिजुरी मध्यप्रदेश से आने वाली पिकअप वाहन यूपी 64 वीटी 1910 को संदेह के आधार पर रुकवाकर पिकअप में सवार तीन लोगों से पूछताछ की गई। जिस पर तीनो सवार गोलमोल जवाब देने लगे जब जांच की गई तो वाहन में 100 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब लोड मिला।

उस शराब का बिक्री करने रखने का पास परमिट पेश करने कहा गया तो नहीं कर सके। पिकअप में सवार सौरभ साहू पिता गया साहू (26) निवासी लुण्ड्रा थाना , ईश्वर घसिया उर्फ मातेन पिता धनेलाल (25)निवासी लुण्ड्रा, सूरज कुमार प्रजापति पिता लोभन प्रजापति (24) निवासी लुण्ड्रा थाना लुण्ड्रा जिला सरगुजा छत्तीसगढ़ तीनों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई । पुलिस के बताए अनुसार तीनों आरोपिता के द्वारा सब्जी रखने वाले कैरेट में शराब भर कर ले जा रहें थे ताकि किसी को पता न चले । पकड़े गए तीनों आरोपियों के कब्जे से 100 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब कीमत छह लाख के लगभग और शराब परिवहन करते वाहन यूपी 64 वीटी 1910 को जब्त कर कारवाई की गई । इस तरह की कार्यवाही से अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया ।

Related Articles

Back to top button