ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मोरटक्का पुल पर 21 दिन बाद वाहनों की आवाजाही शुरू, वाहन रहेंगे प्रतिबंधित

खंडवा। इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर ओंकारेश्वर के पास बड़वाह- सनावद के बीच मोरटक्का नर्मदा नदी पर बने पुल से आवाजाही शुरू हो गई है। 16 सितंबर को नर्मदा नदी में आई भीषण बाढ़ से पुल को हुए नुकसान की वजह से आवागमन बंद था। मरम्मत के बाद नर्मदा पुल से शुक्रवार 10:30 बजे पुलिस ने आवागमन के लिए प्रारंभ करवा दिया है।

प्रशासन ने बताया कि पुल की स्थिति को देखते हुए हल्के व छोटे वाहनों को पुल से निकलने की अनुमति रहेगी। बड़े व भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। नर्मदा की कई भीषण बाढ़ झेल चुका व अपनी मियाद खो चुका पुल एक बार फिर सुधार कार्य के बाद आवागमन के लिए तैयार हो गया है। विदित हो कि यह हाइवे फोरलेन बन रहा है। इसलिए मोरटक्का में नर्मदा नदी पर नया फोरलेन पुल का निर्माण भी शुरू हो चुका है।

— NaiDunia (@Nai_Dunia) October 6, 2023

टेक्निकल जांच कराने के बाद हुआ सुधार कार्य

गौरतलब है कि नर्मदा में आई भीषण बाढ़ से 24 घंटे जलमग्न रहा पुल मार्ग के डामर की स्लैब कई जगहों से उखड़ गई थी। पुल के दोनों साइड में लगी लोहे की रेलिंग पानी के तेज बहाव में बह गई थी। जिसकी स्थित को देखते हुए शासन प्रशासन द्वारा पुल की हर पहलुओं की टेक्निकल जांच कराने के बाद सुधार कार्य कर पुल को 21 वे दिन शुक्रवार को हल्के व छोटे वाहनों के लिए शुरू किया गया है।

Related Articles

Back to top button