देश
भरोसे का सम्मेलन में शामिल होंगे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सभा को करेंगे संबोधित

रायपुर : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार को रायगढ़ जिले में एक सभा को संबोधित करेंगे। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि रायगढ़ के कोड़ातराई गांव में चार अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम आयोजित होगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा एक सभा को संबोधित करेंगे।
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है। वीडियो AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवास के बाहर से है। बताया जा रहा है कि ईडी ने ये छापेमारी दिल्ली की विवादित शराब नीति में घोटाले को लेकर की है। इससे पहले संजय सिंह के करीबियों के यहां भी छापे पड़े थे।