ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने ग्वालियर सहित अंचल से ली विदाई, गिरने लगा तापमान

ग्वालियर। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मंगलवार को ग्वालियर सहित अंचल के भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर और गुना से विदाई ले ली है। मौसम विभाग ने भी इसकी अधिकृत घोषणा कर दी है। मानसून की विदाई के साथ ही हवा में मौजूद नमी कम होने से मंगलवार को रात और दिन के तापमान में 16 डिग्री सेल्सियस से अधिक का अंतर रहा। रात का पारा जहां 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया, तो वहीं दिन का तापमान बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अब मौसम में धीरे-धीरे ठंडक घुलेगी, जिसके चलते रात के पारे में और गिरावट दर्ज की जाएगी।

तापमान में गिरावट का दौर शुरू

मंगलवार को मानसून की विदाई के साथ ही रात के तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। वहीं दिन में आसमान साफ रहने और तेज धूप खिली होने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार की तुलना में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस गिरकर 19.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। यह औसत से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह औसत से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी

मौसम विभाग के अनुसार सितंबर माह के अंतिम दिन मुरैना और श्योपुर जिलों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी हो गई थी। वहीं मंगलवार को ग्वालियर सहित अंचल के बाकी जिलों से भी मानसून वापस लौट चुका है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में एक कम दबाव का क्षेत्र मौजूद है, लेकिन उसका असर ग्वालियर-चंबल संभाग में नहीं है। इसके चलते अब कुछ दिनों तक शहर में मौसम शुष्क रहेगा। अभी कुछ दिन अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहेगा, जिससे दिन में हल्की गर्मी रहेगी। वहीं न्यूनतम यानी रात के तापमान में गिरावट होगी, जिसके चलते धीरे-धीरे शहर में गुलाबी सर्दी दस्तक देगी।

ऊंची इमारतों में महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भूकंप आने के बाद शहर में भी ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों को झटके महसूस हुए। शहर के सिटी सेंटर इलाके में कई इमारतों में रहने वाले लोग झटके महसूस होने पर घरों से बाहर निकलकर खुले में आ गए, जबकि लश्कर क्षेत्र में भी घरों में ये झटके महसूस किए गए। इसके चलते लोगों ने इंटरनेट मीडिया और वाट्सएप ग्रुपों में भूकंप की सूचना पोस्ट करना शुरू कर दी। वहीं कुछ लोगों ने इसे अफवाह समझा। हालांकि मौसम विभाग ने भूकंप के झटके महसूस होने की बात को साफ नकारा है। विभाग के अनुसार शहर में ऐसी कोई भी गतिविधि रिकार्ड नहीं हुई है।

 

Related Articles

Back to top button