ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

दोस्त से तंग आकर युवक ने बड़े तालाब में कूदकर की आत्महत्या, तीन पन्नों का लिखा सुसाइड नोट

लांजी/बालाघाट। अपने ही दोस्त की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने शनिवार को भोपाल के बड़े तालाब में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार को इंटरनेट मीडिया में युवक का लिखा तीन पन्नों का सुसाइट नोट वायरल हो रहा है, जो युवक द्वारा लिखा होने का दावा किया जा रहा है। 29 वर्षीय युवक मिथलेश दुरुगकर लांजी नगरीय क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-चार, लंजकाई मंदिर के पास रहने वाला था। जिसने को भोपाल में आत्महत्या कर ली।

दोस्त पर प्रताड़ना का आरोप

युवक ने सुसाइड नोट पर अपने जिस दोस्त पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है, वह भी लांजी का रहने वाला है। सुसाइड नोट में दोस्त आदर्श मुरकुटे पर कार चोरी से जुड़े मामले में फंसाने और अश्लील वीडियो बहुप्रसारित करने की धमकी देकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है।

भोपाल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, युवक ने भोपाल के बड़े तालाब से छलांग लगाकर आत्महत्या की है। जबकि, वह भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र के एयरपोर्ट रोड स्थित दाता कालोनी में रह रहा था। युवक ने शनिवार-रविवार की रात आत्महत्या की है, जिसका शव बड़ा तालाब स्थित राजाभोज की प्रतिमा के पास से बरामद हुआ है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजनों को सौंप दिया गया है, जिसे लेकर स्वजन लांजी के लिए रवाना हो गए हैं।

सुसाइड नोट में लिखी मौत की कहानी

इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित सुसाइड नोट में मिथलेश ने लिखा है कि वह मां के इलाज के लिए भोपाल गया हुआ था। मां का स्वास्थ्य ठीक होने के बाद वह अपनी बहन के घर दस दिन ठहरा। इसके बाद वह कोलारा थाना क्षेत्र के अमरनाथ मंदिर के पास रहने वाले अपने दाेस्त आदर्श मुरकुटे के कमरे में रुका।

मिथलेश को कार चुराने के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने लगा। उसे घर में बंधक भी बनाया। नशे की गोलियां खिलाकर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। इस प्रताड़ना से तंग आकर मिथलेश ने भोपाल के बड़े तालाब से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना सामने के बाद इसे लांजी के बहुचर्चित कम समय में पैसा दोगुना करने के मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, आदर्श जिस आकाश बिलगौर की कार ले गया था, उनके बीच डबल मनी के पैसों का विवाद चल रहा था।

लांजी के युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला आया है। पुलिस हर पहलु से मामले की जांच कर रही है। सुसाइड नोट अभी पुलिस को नहीं मिले हैं। स्वजनों से बातचीत और उनके बयानों के बाद भी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सुसाइड नोट जब्त करने के बाद उसकी जांच की जाएगी। फिलहाल, पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया है।

बृजेंद्र मर्सकोले, कोहेफिजा थाना प्रभारी, भोपाल

Related Articles

Back to top button