ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बीना कांप्लेक्स परियोजना जल्द होगी तैयार, 84 हजार 200 हेक्टेयर क्षेत्र में हो सकेगी सिंचाई

बीना। जल संसाधन विभाग द्वारा बीना नदी पर बीना कांप्लेक्स सिंचाई एवं बहुउद्देशीय परियोजना तैयार की जा रही है। परियोजना पर कार्य जारी है और जल्द ही परियोजना पूरी हो सकती है। परियोजना के तहत चार बांध बनाए जाने हैं। जिनमें मढ़िया जलाशय, देहरा बांध, धसान बांध और चकरपुर बांध शामिल हैं। परियोजना पूरी होने के बाद बीना और खुरई विधानसभा क्षेत्र का लगभग 84 हजार 200 हेक्टेयर एरिया सिंचित होगा। साथ ही दो हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट भी इस परियोजना में तैयार किए जाएंगे।

क्षेत्र में कृषि कार्य के लिए ज्यादातर किसान वर्षा आधारित जल पर निर्भर हैं। पानी की कमी कभी भी हो जाती है जिस कारण छोटे और मंझोले किसान सिंचाई नहीं कर पाते, इससे उत्पादन प्रभावित होता है। इस पर मप्र शासन द्वारा बीना नदी पर सिंचाई परियोजना तैयार कराई गई। 2014 में इस परियोजना को स्वीकृति मिली और अब धीरे-धीरे यह परियोजना मूर्त रूप लेती जा रही है।

समय के साथ बढ़ रही लागत

शुक्रवार को जल निगम द्वारा जनपद पंचायत कार्यालय में चकरपुर बांध को लेकर कार्यशाला रखी गई। जिसमें बताया गया कि चकरपुर बांध से जलापूर्ति गांव-गांव होगी। जरूरत अनुसार यहां केन बेतवा लिंक परियोजना से भी पानी लिया जा सकेगा। जल जीवन मिशन के तहत गांव-गांव में पानी की सप्लाई की जाना है, उस योजना में भी यह बीना कांप्लेक्स परियोजना सहायक होगी। परियोजना की 2014 में प्रस्तावित लागत 1 हजार 515 करोड़ रुपये थी। जो समय के साथ बढ़ती जा रही है।

तीन बांध बनाए जाएंगे

परियोजना में बीना नदी पर तीन बांध बनाए जा रहे हैं। एक बांध राहतगढ़ तहसील के मढ़िया में बनेगा तो दूसरा देहरा नाले पर। चकरपुर बांध मढ़िया बांध से लगभग 22 किमी नीचे की तरफ बनेगा। मढ़िया और देहरा बांध पर हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट भी तैयार होंगे।

एक नजर बीना प्रोजेक्ट पर

  • 84 हजार 200 हेक्टेयर में होगी सिंचाई
  • 22 मेगावाट और 10 मेगावाट के हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट लगेंगे
  • बीना नदी पर बनने वाले मढ़िया बांध से 22 किमी नीचे चकरपुर बांध बनेगा
  • स्टोरेज क्षमता 72.89 एमसीएम होगी
  • नहरों के माध्यम से पानी बीना और खुरई के इलाकों में भेजा जाएगा
  • पांच नहरों के माध्यम से पानी जाएगा
  • बीना की मुख्य नहर 6511 वर्गमीटर लंबी होगी
  • खुरई की ब्रांच नहर 38 हजार 992 वर्ग मीटर लंबी होगी
  • ढिकुआ हरदुआ सब ब्रांच नहर 16 हजार 375 वर्ग मीटर लंबी होगी
  • कंजिया सब ब्रांच नहर 29 हजार 925 वर्ग मीटर लंबी होगी
  • खुरई सब ब्रांच नहर 15 हजार 115 वर्ग मीटर लंबी होगी
  • मालथौन नहर 35 हजार वर्ग मीटर लंबी
  • प्रस्तावित लागत 1 हजार 515 करोड़

Related Articles

Back to top button