ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

गोम्मटगिरि मामले में बातचीत से विवाद सुलझाने पर सहमति, धरना खत्म

इंदौर। गोम्मटगिरि पर रास्ते को लेकर गुर्जर समाज और जैन समाज का वर्षों से विवाद चल रहा है। जैन समाज ने गुर्जर समाज के ट्रस्ट देवनारायण संस्था पर अवैध निर्माण करने का आरोप लगाते हुए गांधी नगर थाने में बुधवार दोपहर तीन बजे से धरना शुरू कर दिया तो देर रात प्रशासन ने जैन समाज के प्रतिनिधियों को चर्चा के लिए रेसीडेंसी बुलाया।

इसमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे। उन्होंने दोनों समाजों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर बीच का रास्ता निकालने का आश्वासन दिया। इसके बाद जैन समाज धरना समाप्त करने को राजी हो गया। रात 1.50 बजे से शुरू हुई बैठक 3.50 बजे तक चली और अलसुबह करीब पांच बजे जैन समाज ने धरना खत्म कर दिया।
जैन समाज के धरने में बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं शामिल रहीं। गुरुवार को गांधीनगर थाने में होने वाले संतों के प्रवचन और भगवान के कलश के कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए गए। समाज की तरफ से बैठक में भरत मोदी, नकुल पाटोदी, मनीष अजमेरा, महावीर जैन, राजेंद्र गंगवाल, सौरभ पाटोदी, निर्मल सेठी आदि मौजूद रहे।

शासन को भेजेंगे प्रस्ताव

जैन समाज के प्रतिनिधि मनीष अजमेरा ने बताया कि प्रशासन ने गोम्मटगिरि की लीज का प्रकरण शासन को भेजने को कहा है। जैन समाज को गोम्मटगिरि पर शौचालय और बाउंड्रीवाल बनाना है, इस पर भी चर्चा हुई। रास्ते का विवाद दोनों समाजजन से चर्चा कर समाप्त करने की बात हुई। इसके बाद समाजजन ने धरना खत्म कर दिया।

गुर्जर समाज ने गोम्मटगिरि पर कोई निर्माण नहीं किया है। हमारे समाज के साथ कोई बैठक नहीं हुई। समाज के अधिकांश लोग राजस्थान गए हैं। चार दिन बाद सभी समाज प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इसके बाद चर्चा की जा सकती है।

-डालचंद गुर्जर, सचिव उदयराम देवनारायण संस्था देवधरम टेकरी

जैन समाज के प्रतिनिधियों के साथ देर रात बैठक हुई। इसमें आपसी सहमति से विवाद को सुलझाने का निर्णय हुआ है। दोनों पक्षों से चर्चा कर विवाद का समाधान किया जाएगा।

-सपना लोवंशी, अपर कलेक्टर

Related Articles

Back to top button