ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

भाजपा को लगा बड़ा झटका, दूसरी लिस्ट आते ही एक और बड़े नेता ने दिया इस्तीफा, लिखी ऐसी बात

सीधी। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अब चंद ही महीनों का समय बाकि है। इससे पहले बीजेपी ने अपने अभी तक कुल मिलाकर 78 उम्मीदवार मैदान में उतार दिए है। बीते दिन एमपी बीजेपी में अपनी 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 7 सांसद और 3 केंद्रीय मंत्री को चुनावी मैदान में उतार दिया है। इस लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम सामने आए है। तो उधर टिकट कटने से कई नेताओं में रोष है। जो कि अब खुलकर सामने आ रहा है।

एमपी में दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद बीजेपी इस्तीफों का दौर शुरू हो गया। भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी होने के कुछ घंटे बाद ही सीधी से भाजपा के एक और बड़े नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. राजेश मिश्र ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। संगठन महाममंत्री हितानंद शर्मा को पत्र लिखते हुए मिश्र ने लिखा कि मैं भारतीय जनता पार्टी के सभी दायित्वयों से अपना त्याग पत्र दे रहा हूं। अभी तक मेरे द्वारा किए गए कार्यों से अगर पार्टी को कोई क्षति हुई हो तो उसके लिए माफ करना।

सीधी से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश भाजपा कार्य समिति के सदस्य राजेश मिश्र ने टिकट बंटवारे में पार्टी द्वारा नजरअंदाज किए जाने के चलते सोमवार को अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, राजेश मिश्र इस बार सीधी विधानसभा सीट से टिकट की आस लगाए बैठे थे, लेकिन पार्टी ने सीधी से उनके बजाय रीति पाठक को टिकट दिया है। राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट से अपना नाम गायब देखकर नाराज राजेश मिश्र ने इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है।

राजेश मिश्र ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा को X पर अपना इस्तीफा टैग करते हुए लिखा, ”हम जैसे निष्ठावन कार्यकर्ता की भारतीय जनता पार्टी को कोई आवश्कता नहीं है! इसलिए मैं पार्टी में बोझ बनकर नहीं रहना चाहता!”

Related Articles

Back to top button