ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मूंगफली तेल के दाम 50 रुपये टूटे, मुनाफा वसूली की बिकवाली

इंदौर। मूंगफली तेल में उपभोक्ता ग्राहकी का सपोर्ट नहीं मिलने और मुनाफा वसूली की बिकवाली बढ़ने के कारण भाव में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को मूंगफली तेल इंदौर 50 रुपये घटकर 1800, मुबंई मूंगफली तेल 1780 रुपये प्रति दस किलो रह गया। गुजरात के प्लांटों में स्टाक बढ़ने व लेवाली बेहद कम होने से प्लांटों द्वारा दामों में कटौती कर बिकवाली की जा रही है, जिससे मंदी को सपोर्ट मिल रहा है।

दूसरी ओर मलेशिया से पाम तेल निर्यात में सुधार और उत्पादन में बढ़ोतरी के साथ ही चीन के बाजार में मजबूती के सहारे केएलसी हल्की बढ़त के साथ कारोबार करती देखी गई। इससे इंदौर सोयाबीन तेल आंशिक सुधरकर 872-875 रुपये प्रति दस किलो पर पहुंच गया। दूसरी ओर हाल ही में भारतीय बाजार में सस्ते सन आइल की बाढ़ आ गई है और यह अन्य खाद्य तेल के दामों में लंबी तेजी की स्थिति नहीं बनने दे रही है। अक्टूबर में पाम तेल का उत्पादन सीजन चरम पर होने के साथ, नवंबर से धीरे-धीरे हमें धीमापन देखने को मिलेगा।

आगामी त्योहारी सीजन से पहले एक बार मौजूदा स्टाक कम होता है तो पाम तेल स्थिर होते नजर आएगा। पिछले साल सितंबर महीने में भारी गिरावट के बाद अक्टूबर में पाम आयल की कीमतें 11 रुपये प्रति किलो की बढ़त देखने को मिली थी। वर्तमान कमजोर फंडामेंटल के अनुसार, सितंबर का शेष महीना भी कमजोर रह सकता है और हम अंत में एक नया निचला स्तर बनते हुए देख सकते हैं।

अक्टूबर महीना पाम तेल के लिए ऐतिहासिक रूप से सकारात्मक रहा है। इसलिए हम अक्टूबर महीने में कुछ सुधार की उम्मीद कर सकते हैं। व्यापारियों को अभी भी मांग आधारित खरीद पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जब तक कि हमें रिकवरी का स्पष्ट संकेत न मिल जाए। भारतीय बाजारों में सोयाबीन का देश-विदेशों में डिमांड से अधिक स्टॉक भी मार्केट को खराब कर रहा है। छावनी अनाज मंडी में सोयाबीन 4800-5000 रुपये तक बिक रहा है।

लूज तेल के दाम – (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1800, मुंबई मूंगफली तेल 1780, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 872-875, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 830-835, इंदौर पाम 875, मुंबई सोया रिफाइंड 875, मुंबई पाम तेल 815, राजकोट तेलिया 2840, गुजरात लूज 1800, कपास्या तेल इंदौर 805 रुपये प्रति दस किलो के भाव रहे।

प्लांटों में सोयाबीन के दाम – एमएस साल्वेक्स 4850, धानुका पुराना 4975, धानुका नया 4650, सांवरिया 4950, सोनिका 4900, अवी एग्रो 4850, नीमच प्रोटीन पुराना 4975, नया 4560, एमएस पचोर नया 4775, पुराना 4875, लक्ष्मी 4700, अमृत 4775, श्रीमहेश 4700, धीरेंद्र सोया 5015, रुचि 4800, बंसल 4850, प्रेस्टीज 4900, स्नेहिल 4875, सूर्या 4950 रुपये।

कपास्या खली – (60 किलो भरती) इंदौर 2000, देवास 2000, उज्जैन 2000, खंडवा 1975, बुरहानपुर 1975, अकोला 3000 रुपये।

Related Articles

Back to top button