ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

कनाडा विवाद में भारत को मिला श्रीलंका का साथ, पढ़िए क्या कहा पड़ोसी देश ने

नई दिल्ली। भारत और कनाडा के बीच जारी विवाद में श्रीलंका का रुख सामने आ गया है। श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने इस मामले में भारत का साथ दिया है। अली साबरी ने कहा कि कनाडा ने भारत के खिलाफ बिना सबूत आरोप लगाए हैं।

विदेश मंत्री ने समाचार एजेंसी ANI से चर्चा में कहा, “कनाडा, भारत विरोधी आतंकियों का सुरक्षित ठिकाना बन गया है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने बिना सबूत भारत पर आरोप लगाए हैं। ऐसा करना उनकी आदत बन गया है।”

भारत ने कनाडा को दिया सही जवाब: निवर्तमान राजदूत

इस बीच, भारत में निवर्तमान श्रीलंकाई उच्चायुक्त मिलिंडा मोरागोडा ने कहा है कि कनाडा के आरोपों पर भारत की प्रतिक्रिया दृढ़ और दो टूक रही है और कोलंबो इस मामले पर नई दिल्ली का समर्थन करता है।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि श्रीलंका के लोगों को आतंकवाद के कारण नुकसान हुआ है और उनका देश आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस रखता है।

भारत के खिलाफ कनाडा के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि भारत की प्रतिक्रिया बिल्कुल सटीक रही है। हम इस मामले में भारत का समर्थन करते हैं। मैं 60 साल का हूं, अपने जीवन के 40 साल, हमने श्रीलंका में आतंकवाद के विभिन्न रूपों का सामना करते हुए बिताए हैं। मैंने आतंकवाद के कारण कई दोस्तों और सहयोगियों को खो दिया है। किसी भी रूप में आतंकवाद का समर्थन नहीं किया जा सकता है। ”

Related Articles

Back to top button