ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

कार से उतरे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और महिलाओं से की बातचीत

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैलीपैड पर उतरकर काफिले के साथ कार से मंच की ओर जा रहे थे, इसी बीच उत्साह और उमंग से लबरेज कार्यकर्ताओं को देख उन्होंने पहले कार से ही बाहर निकलकर हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। मोदी को देखकर महिला कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करना चाहा तो वे कार से उतर गए, महिला कार्यकर्ताओं के बीच पैदल चलकर पहुंचे और उनका अभिनंदन स्वीकारा, कुछ देर महिलाओं से बात भी की।

रथ पर भी हुए सवार

प्रधानमंत्री मोदी कार्यकर्ता महाकुंभ में मंच के सामने रथ पर सवार होकर पहुंचे। रथ पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा साथ थे। रथ आमजन के बीच पहुंचा तो दोनों ओर जनसमुदाय से भरा पंडाल मोदी-मोदी के जयकारों से गूंज उठा। मंच पर आते ही सर्वप्रथम नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के लिए महिला कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया। महिला शक्ति की ओर से उन्हें अभिनंदन पत्र भी भेंट किया गया।

जितने लोग कार्यक्रम में, उतने ही सड़कों पर

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सोमवार को जंबूरी मैदान में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में मध्य प्रदेश के 64,523 बूथों से आए कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जितने लोग कार्यक्रम में शामिल थे, उतने ही लोग सड़कों पर भी उपस्थित रहे। महाकुंभ में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों की उपस्थिति विशेषता रही।

Related Articles

Back to top button