ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

18 सूत्रीय मांगों को लेकर 500 सफाई कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल, बोले- ठेका प्रथा से चरम पर भ्रष्टाचार

बुरहानपुर। चुनावी साल में सरकार से अपनी मांगें मनवाने के लिए कर्मचारियों की हड़ताल का दौर जारी है। इसी कड़ी में सोमवार दोपहर से नगर निगम के पांच सौ सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। जिसके चलते मंगलवार से सड़कों की सफाई और कचरा उठाने का काम ठप हो जाएगा, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था का बिगड़ना तय है।

सफाई मजदूर कांग्रेस के कालू जंगाले के नेतृत्व में सोमवार दोपहर दो सौ से ज्यादा सफाई कर्मियों ने जयस्तंभ चौराहे से रैली निकाली। नगर निगम पहुंच कर कर्मचारी धरने पर बैठ गए और प्रदेश सरकार मुर्दाबाद, निगम प्रशासन हाय हाय के नारे लगाए। करीब एक घंटे तक धरना प्रदर्शन करने के बाद कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन सौंप कर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी।

कालू जंगाले ने बताया कि ट्रेड यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मगन झांझोट के निर्देश पर प्रदेशभर में हड़ताल की जा रही है। दो लाख से ज्यादा कर्मचारी शामिल हैं। निगमायुक्त संदीप श्रीवास्तव ने इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी है।

ठेका पद्धति बंद कर सफाई कर्मचारी बढ़ाए जाएं

सफाई कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को अठारह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा है। मुख्य रूप से ठेका प्रथा बंद कर कर्मचारियों की सीधे नियुक्ति करने, दिवंगत कर्मचारियों के स्वजन को अनुकंपा नियुक्ति देने, उच्च न्यायालय के आदेशानुसार 64 विनियमित कर्मचारियों को नियमित करने और जनसंख्या के मान से सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांगें शामिल हैं।

कालू जंगाले ने कहा कि वर्षों से इन मांगों को पूरा करने के लिए आग्रह किया जा रहा है, लेकिन सरकार उनकी बात नहीं सुन रही। ठेका प्रथा में भ्रष्टाचार चरम पर है। कर्मचारियों को कम वेतन मिलने के साथ ही उनकी पीएफ की राशि भी जमा नहीं की जा रही। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान नहीं करने और उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।

विकल्प नहीं इसलिए वाहनों में ही डालें कचरा

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुरू होने के बाद से नगर निगम प्रशासन भी परेशान है। राज्य शासन स्तर पर भी इसे लेकर चर्चा की जा रही है। चूंकि नगर निगम प्रशासन के पास इस समस्या का कोई वैकल्पिक समाधान नहीं है, इसलिए निगमायुक्त संदीप श्रीवास्तव ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे सहयोग करें। किसी भी सूरत में घरों का कचरा सड़कों पर नहीं फेंकें। कचरे को नगर निगम के कचरा कलेक्शन वाहनों में ही डालें। उन्होंने कहा है कि सफाई नहीं होगी, लेकिन वाहन हर वार्ड और गली में पहुंचेंगे। इसके अलावा नागरिक और व्यापारी अपने घरों व प्रतिष्ठानों के आसपास सफाई रखकर भी सहयोग कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button