ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

झारखंड : संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन में डकैती, बोगी के अंदर 8-10 राउंड फायरिंग, महिलाओं से दुर्व्यवहार

झारखंड में सीआईसी सेक्शन बरवाडीह – बरकाकाना रेल खंड के बरवाडीह – छिपादोहर रेलवे स्टेशन के बीच संबलपुर से जम्मूतवी जा रही संबलपुर- जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन में लातेहार और बरवाडीह स्टेशन के बीच भीषण डकैती हुई। डकैतों ने यात्रियों के साथ जमकर मारपीट भी की और लाखों रुपए लूट लिए। घटना शनिवार देर रात की है।सभी डकैत लातेहार स्टेशन से सवार हुए थे। डकैतों की संख्या 7 से 8 बताई जा रही है। ट्रेन लातेहार से लगभग 11बजे छुट्टी थी। ट्रेन छूटने के बाद डकैतों ने लूटपाट स्टार्ट कर दिया। एस 9 बोगी में बैठी महिला यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया। लूटपाट के दौरान डकैतों ने 8 से 10 फायरिंग भी की।

लूटपाट के बाद डकैत बरवाडीह स्टेशन से पहले चेन पुलिंग कर उतर गए। डालटनगंज स्टेशन पर जब ट्रेन पहुंची तो यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। डालटनगंज स्टेशन पर 3 घंटे तक ट्रेन रुकी रही। विश्व हिंदू परिषद के लातेहार जिला के मंत्री सह चंदवा निवासी विकास मित्तल से डकैतों ने 17000 की लूटपाट की गई और मारपीट भी की। मित्तल परिवार के साथ वैष्णो देवी जा रहे थे। सभी घायल यात्री का इलाज डालटनगंज स्टेशन में किया गया।

ट्रेन के डालटनगंज में रुके रहने के कारण कई ट्रेनें भी प्रभावित हुई। इस संबंध में यात्रियों का बयान लिया गया है और मामला दर्ज किया जा रहा है। इस डकैती की घटना के बाद यात्रियों में जहां भय का माहौल है। वहीं आक्रोश भी देखा जा रहा है। उल्लेखनीय हैकि लंबे समय बाद सीआईसी सेक्शन पर ट्रेन डकैती की घटना सामने आई है।

Related Articles

Back to top button