ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इंदौर में शाम तक बारिश संभव, क्रिकेट मैच हो सकता है बाधित

इंदौर। रविवार सुबह शहर में हल्के बादल छाए और धूप भी खिली। सुबह पश्चिमी उत्तर पश्चिमी हवाएं अधिकतम 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली सुबह 3 से 5 बजे तक 2 घन्टे के लिए कोहरा छाया और न्यूनतम दृश्यता 500 मीटर तक पहुंची।

रविवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 22.2 डिग्री दर्ज किया गया। शहर के होलकर स्टेडियम में आज भारत-आस्ट्रेलिया के दौरान वर्षा होने की संभावना है। हालांकि मैच के दौरान हल्की वर्षा होने के कारण कुछ समय के लिए मैच बाधित हो सकता है।

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक रविवार को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक रुक रुककर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा का दौर जारी रहेगा। शाम के समय अल्प समय के लिए तेज बौछारों के कारण मैच रोकने की स्थिति भी बन सकती है। शनिवार को शहर में बादल छाए रहे और धूप भी खिली।

दिन में पश्चिमी हवाएं 8 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। बादलों के कारण दिन के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 29.2 डिग्री दर्ज किया। शनिवार सुबह के समय धुंध का असर रहा और न्यूनतम द्श्यता 2 हजार मीटर तक दर्ज की गई।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इंदौर में अब भारी वर्षा का दौर खत्म हो गया है और अगले दो से तीन गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। इंदौर में एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर इस मानसून1 सीजन में अब तक 1139 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button