ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

पान सिंह तोमर का एनकाउंटर करने वाले विजय रमन का पुणे में निधन, कैंसर से थे पीड़ित

ग्वालियर। चंबल के बीहड़ों में एथलीट से डकैत बने पान सिंह तोमर का एनकाउंटर करने वाले तेज तर्रार आइपीएस विजय रमन का शुक्रवार को पुणे के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थे। उनकी पत्नी वीना का कहना है कि फरवरी में उन्हें कैंसर होने की पुष्टि हुई और उसके बाद से ही उनका इलाज चल रहा था।

ग्वालियर-चंबल से रहा खास नाता

1975 बैच के आइपीएस विजय रमन का ग्वालियर-चंबल से खास नाता रहा है। चंबल के इलाके में मौजूद डकैतों के बीच विजय रमन का खासा खौफ था और बताया जाता है कि जब फूलन देवी ने आत्मसमर्पण किया था तो उस वक्त उन्होंने विजय रमन की जगह किसी और को भिंड का एसपी बनाने की मांग की थी।

साल 1981 में डकैत पान सिंह तोमर का एनकाउंटर भी विजय रमन के नेतृत्व में किया गया था। पान सिंह तोमर के खिलाफ यह मुठभेड़ 14 घंटे तक चली थी। विजय रमन कई आतंक-रोधी और नक्सलरोधी अभियानों का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ और रेलवे पुलिस के साथ भी काम किया था।

संसद हमले के मास्टरमाइंड गाजी बाबा को मार गिराया था

साल 2003 में श्रीनगर में सीमा सुरक्षा बल के आइजी के रूप में तैनात रहे विजय रमन ने 10 घंटे की चुनौतीपूर्ण मुठभेड़ का नेतृत्व किया, जिसमें संसद हमलों का मास्टरमाइंड और खतरनाक आतंकवाद गाजी बाबा को मार गिराया गया था।

Related Articles

Back to top button