ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

पुलिस ने पाचोरी गांव में मारा छापा, 16 देसी पिस्टल और हथियार बनाने का सामान बरामद

बुरहानपुर। जिले के पचौरी गांव से पुलिस ने एक बार फिर अवैध हथियारों की बड़ी खेत बरामद की है गुरुवार रात पुलिस ने गांव के घर में छापा मारकर 16 देसी पिस्टल और हथियार बनाने का सामान जब्‍त किया है। इस मामले में एक सिकलीगर गुरुदेव सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि सिकलीगर का पूरा परिवार अवैध हथियार निर्माण में लिप्त था। गुरदेव सिंह मूलत: बड़वानी जिले के उमरटी गांव का रहने वाला है! काफी समय से परिवार सहित पचौरी में रह रहा था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि खकनार थाने में पदस्थ एएसआई अमित हनोतिया को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवक ग्राम पाचौरी स्थित अपने घर में फैक्ट्री बनाकर अवैध हथियार बना रहा है। एएसआई द्वारा थाना प्रभारी को अवगत कराया गया। थाना प्रभारी ने उप निरी. शिवपाल सरयाम, सहा. उनि अमित हनोतिया, आरक्षक शादाब अली, अक्षय दुबे की टीम बनाई और उनके साथ पचौरी पहुंच गए।

मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर देखा तो एक व्यक्ति अपने निर्माणाधीन मकान में लोहे के औजारों का इस्तेमाल कर हाथ से अवैध पिस्टल बना रहा था। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर गुरुदेव को पकड़ लिया गया! आरोपी के पास 16 अवैध देशी पिस्टल व फैक्ट्री में पिस्टल बनाने के औजार एक लोहे की संसी, लोहे की फुकनी, लोहे की कनाश, हथौड़ी, हेक्सा ब्लेड कटर, हाथ से हवा करने वाली छोटी भट्टी मिली। बन पौने दो लाख की जब्‍ती की गई।

आरोपी गुरुदेव के विरुद्ध थाना टाउरू, जिला नूह हरियाणा में भी एक अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी के बड़े भाई विनोद पर दो अपराध एवं छोटे भाई नानक सिंह तथा पिता बराड़ सिंह पर एक-एक अपराध थाना खकनार में पंजीबद्ध है। आरोपी का पूरा परिवार अवैध हथियार निर्माण की गतिविधियों में लगातार संलिप्त रहा है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खकनार विनय आर्य, उप निरी शिवपाल सरयाम, सउनि अमित हनोतिया, आर. अक्षय दुबे, आर. शादाब अली का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button