ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

भोपाल में मेघ मेहरबान, चौबीस घंटे में ढाई इंच से ज्यादा वर्षा, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

भोपाल। झारखंड के पास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून द्रोणिका भी मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है। इन दो मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश के अधिकांश हिस्से में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी भोपाल में भी रुक-रुककर वर्षा का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल में पिछले चौबीस घंटों के दौरान शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 69.4 मिमी (ढाई इंच से अधिक) बारिश दर्ज की गई। वहीं गुरुवार को सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक 17 मिमी बारिश हुई थी। यानी भोपाल में 15 घंटे में दो इंच से ज्यादा बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को शहडोल, सागर, जबलपुर संभागों में अधिकांश स्थानों पर और रीवा, भोपाल व नर्मदापुरम संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर तेज वर्षा हो सकती है। शेष संभागों के जिलों में भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। राजधानी भोपाल में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।

ये वेदर सिस्टम सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि झारखंड के पास बना कम दबाव का क्षेत्र बिहार की तरफ बढ़ रहा है। मानसून द्रोणिका भी मप्र से होकर गुजर रही है। वातावरण में नमी आने के कारण मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियां फिर बढ़ने लगी हैं। अगले दो-तीन दिन तक प्रदेश के अधिकांश हिस्से में मानसून मेहरबान रहेगा।

अगस्त में सूखे की सितंबर में भरपाई

मानसून के हिसाब से अगस्त माह सूखा ही गुजरा था, लेकिन सितंबर के शुरुआती हफ्ते से शुरू हुए बारिश के सिलसिले ने काफी हद तक भरपाई कर दी है। इससे किसानों के चेहरे खिलने लगे हैं, साथ ही जलाशयों का जलस्तर भी बढ़ा है। हालांकि इस सीजन में एक जून से लेकर गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक मध्य प्रदेश में कुल 910.2 मिमी. वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा (922.6 मिमी.) की तुलना में अब भी एक प्रतिशत कम है।

भोपाल में अब तक 862.9 मिमी बारिश

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल में इस सीजन में एक जून से लेकर 22 सितंबर सुबह साढ़े आठ बजे तक 862.9 मिमी वर्षा हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button