ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मंदिर में पूजा करने के बाद चोर ने दो शेषनाग चुराये, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

भिंड। शहर के अटेर रोड स्थित बड़े हनुमान मंदिर से चोर दो तांबे के शेषनाग चुराकर ले गया है। घटना सोमवार शाम चार से छह बजे के बीच है। श्रद्धालुओं ने जब शंकर भगवान की पिंडी से शेषनाग गायब देखे, तो मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। उसमें एक युवक शेषनाग चुराकर बैग में डालते हुआ दिखाई दिया। मंदिर प्रबंधन ने सिटी कोतवाली में चोर के खिलाफ आवेदन दिया है।

मंदिर प्रबंधन समिति से जुड़े प्रमोद भदौरिया ने बताया कि सोमवार दोपहर मंदिर सूना था। शाम करीब चार बजे एक युवक आया। युवक सफेद शट, नीला जींस का पेंट पहनने के साथ गले में तौलिया और पीठ पर एक बैग टांगे हुआ था। मंदिर में घुसकर चोर ने सबसे पहले एक कमरे की तलाशी ली, लेकिन जब वहां कुछ नहीं मिला तो वह हनुमान जी के दर्शन करने पहुंचा। इस दौरान मंदिर में महिला श्रद्धालु पूजा करने आई थी। महिला को देखकर युवक हनुमान जी के सामने बैठकर पूजा-अर्चना करने लगा।

सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

महिला के जाते ही चोर शंकर भगवान की पिंडी के पास गया और वहां से दो शेषनाग उठाकर बैग में रख लिए। चोर के पास किसी का फोन आया तो वह आराम से बात करते हुए बाहर आया। उसने मंदिर के गेट की दीवार से सटकर खड़े होकर बात भी की। इसके बाद वह वहां से चला गया। मंगलवार शाम किसी श्रद्धालु की नजर शंकर जी की पिंडी पर पड़ी और शेषनाग गायब देखकर प्रबंधन को बताया। सीसीटीवी कैमरे चेक किए ताे एक युवक चोरी करता हुआ मिला। प्रबंधन ने सिटी कोतवाली में आवेदन देने के साथ ही चोर के सीसीटीवी फुटेज भी दिए हैं। करीब तीन माह पहले भी मंदिर से करीब 15 हजार रुपये चोरी हुए थे।

Related Articles

Back to top button