ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

करैरा की जनता को नगर परिषद पिला रही दूषित पानी, बिना ऐलम व ब्लीचिंग के कर रहे फिल्टर

शिवपुरी । करैरा कहने को तो जिले की सबसे बड़ी तहसील है, लेकिन यह तहसील सुविधाओं के मामले में सबसे पिछड़ी नजर आती है। एक वर्ष से अधिक समय नई परिषद बने हो चुका है, लेकिन नगर पंचायत का ढर्रा आज तक नहीं सुधर सका। नगर परिषद करैरा में जनता को मल मूत्र युक्त फिल्टर प्लांट का पानी सीधे सप्लाई किया जा रहा है।

करैरा नगर परिषद के फिल्टर में न तो ऐलम की व्यवस्था है और न ही ब्लीचिंग की कोई व्यवस्था है। खुद नगर परिषद की सीएमओ का बंगला भी फिल्टर प्लांट पर है, लेकिन उन्हें भी इस प्रकार का भ्रष्टाचार दिखाई नहीं देता है। करैरा में नगर पंचायत अध्यक्ष के अलावा अन्य 14 पार्षद भी हैं, लेकिन उन्हें भी फिल्टर पर गंदा पानी सप्लाई होते नहीं दिख रहा है, इससे जनता में आक्रोश है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री की बहू अध्यक्ष

नगरवासियों का कहना है कि पीने के पानी में ही जब भ्रष्टाचार हो रहा है, तो फिर परिषद के अन्य निर्माण कार्य किस तरह होते होंगे। वर्तमान में करैरा नगर परिषद में भाजपा प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत की बहू अध्यक्ष हैं। गंदे पानी की समस्या की यह स्थिति तब है जब हर माह ऐलम और ब्लीचिंग के लाखों रुपये के बिल पास हो रहे हैं।

इनका कहना है

हमारे यहां ऐलम ब्लीचिंग की कोई कमी नहीं है। तीन दिन पहले ही हमने मंगवाई है और पूरे प्लांट में सफाई कराई है। मेरे पास करैरा सहित पोहरी का भी चार्ज है। यदि कोई समस्या है तो दुरुस्त करा लेंगे।

पूरन सिंह कुशवाह, सीएमओ

Related Articles

Back to top button